महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की वजह से क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Maha Kumbh Fire News: महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर 19 में आग लगी थी और आग की लपटों और धुएं के गुबार को दूर से भी देखा गया था, आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लगी भीषण आग में कई टेंट जलकर खाक हो गए हैं और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना स्थल पर जायजा लेने पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ मेला में गीता प्रेस के शिविर में लगी आग का निरीक्षण किया, इस दौरान इनके साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे.
राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश
सीएम योगी ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में आगजनी की घटना को संज्ञान में लेकर स्थलीय निरीक्षण किया एवं स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए. इस आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. हालांकि आग के चपेट में कई टेंट आ गए और जलकर खाक हो गए.
चौतरफा भीषण जाम लगा
महाकुंभ में आग लगने की घटना के बाद चौतरफा भीषण जाम लग गया है, मेला क्षेत्र से लेकर शहर तक जबरदस्त ट्रैफिक जाम है. मेला क्षेत्र में जाने वाले सभी रास्ते पूरी तरह ब्लॉक हो गए हैं.
सपा ने उठाए सवाल
-“महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने से कई टेंट जलने और आग के विस्तृत रूप से तेजी से बढ़ने की सूचना है. भाजपा सरकार से अपील है कि तत्काल राहत कार्य तेज किए जाएं और कोई हताहत ना हो इसका ध्यान रखा जाए. मेला क्षेत्र प्रबंधन का जो ढिंढोरा सीएम योगी पीट रहे थे और सबको आमंत्रित कर रहे थे क्या ये वही व्यवस्था है जो आज दिखाई दी है ? सच्चाई यह है कि सीएम योगी ने सिर्फ ढिंढोरा पीटा है और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है ,बाकी सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ राम भगवान भरोसे ही है.”
सपा की मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा


