भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह कुछ समय से प्रिया सरोज को डेट कर रहे हैं. जानिए उनकी प्रेमकहानी के बारे में सबकुछ.
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
Rinku Singh Priya Saroj Love Story: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रिलेशनशिप की खबरों से दोनों के फैंस खुशी मना रहे हैं. यहां तक कि उनकी शादी की अटकलें भी जोर पकड़ रही हैं. इन अटकलों के बीच प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने रिंकू-प्रिया के रिलेशन की पुष्टि कर दी है. उनका कहना है कि दोनों बच्चे शादी करना चाहते हैं और दोनों परिवार इससे खुश हैं.
प्रिया की एक दोस्त के पिता के माध्यम से मेल-मुलाकात
तूफानी सरोज ने खुद बताया कि प्रिया की एक दोस्त के पिता क्रिकेटर हैं, जो रिंकू सिंह को भी जानते थे. उन्हीं के माध्यम से रिंकू और प्रिया की मुलाकात हुई थी. रिंकू और प्रिया कुछ समय से एक-दूसरे को जानते हैं. तूफानी सरोज ने इस बात पर भी मुहर लगा दी है कि जैसे ही बजट सत्र समाप्त हो जाता है, उसके बाद दोनों की शादी पर विचार किया जाएगा.
मछली शहर से सांसद है प्रिया
68 वर्षीय तूफानी सरोज खुद समाजवादी पार्टी के बड़े नेता हैं. वहीं उनकी 26 वर्षीय बेटी प्रिया सरोज यूपी के मछलीशहर से सांसद हैं.
रिंकू सिंह की बात करें तो वो विशेष रूप से भारत की टी20 टीम का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. वो जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे.

