By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मेष, कर्क, सिंह समेत इन 5 राशियों को मिलने वाला है शुभ योग का फायदा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > मेष, कर्क, सिंह समेत इन 5 राशियों को मिलने वाला है शुभ योग का फायदा
Religion

मेष, कर्क, सिंह समेत इन 5 राशियों को मिलने वाला है शुभ योग का फायदा

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:14 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

BY- पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By-सुप्रिया
आज 9 जुलाई दिन मंगलवार को चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है इस दिन रवि योग, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और आश्लेषा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा मेष, कर्क, सिंह समेत अन्य 5 राशियों को मिलने वाला है।

Contents
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –मेष राशि (Aries):

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –

मेष राशि (Aries):

रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को कल करियर में शुरुआत करने का मौका मिलेगा। वहीं व्यापारी कल हर तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे और अच्छा मुनाफा भी होगा। दोस्तों से बातचीत के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ प्यार में डूबे हुए नजर आएंगे, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। वहीं संतान के कार्यों को देखकर मन प्रसन्न होगा और आपके कई कार्य पूरे होंगे।
वृषभ राशि (Taurus):

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्यालय में अपनो से वरिष्ठ, खासतौर से किसी महिला कर्मचारी के प्रति आदर का भाव अवश्य रखें, उनका सम्मान भी करें, उनके साथ वार्ता में वाणी की मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें, इससे आपके संस्कारों के बारे में पता चलता है. आज आपकी सेहत तो अच्छी रहेगी, परंतु किसी बात को लेकर आज आपका मन बहुत अधिक उदास हो सकता है. आज व्यापारियों को अपने व्यापार को बहुत अधिक अच्छा बनाने के लिए दिमाग लगाना होगा, और उसमें आपको मेहनत भी बहुत अधिक करनी पड़ सकती है.
मिथुन राशि (Gemini):

आज आपके कार्य क्षेत्र में कार्य करते हुए आप अपने से जलने वाले लोगों की गतिविधियों पर एक नजर अवश्य बनाए रखें, क्योंकि वह काम को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं.आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आप जरूरी दवाइयां ले जाना ना भूले. आपके परिवार में आपके परिवार के बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है.व्यापारी वर्ग यदि निवेश करना चाहते हैं तो पहले यह सुनिश्चित करें कि उन्हें कहां और कितना निवेश करना है, उसके बाद किसी भी नए क्षेत्र में आगे बढ़े.

कर्क राशि (Cancer):

आप नया बिजनस करने के बारे में सोच रहे हैं तो कल का दिन उत्तम रहेगा, हनुमानजी की कृपा से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरी पेशा जातकों के करियर में कल अच्छी उन्नति होगी, किसी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ वालों में कल आपसी तालमेल और खुशियां बनी रहेंगी, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी और भरोसा भी बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo):

नौकरी पेशा और व्यापारी कल अपनी योग्यताओं का प्रदर्शन कर सकेंगे, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा और धन लाभ भी होगा। अगर आपकी भूमि व वाहन खरीदना चाहते हैं तो कल यह इच्छा पूरी हो सकती है। माता पिता के साथ काफी दिनों बाद समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और जरूरी चर्चाएं भी करेंगे। सिंगल जातकों के रिश्ते की बात कल आगे बढ़ सकती है और शाम का समय किसी सामाजिक समारोह में व्यतीत होगा।
कन्या राशि (Virgo):

आप अपने दफ्तर में अपने बॉस के कार्यों को प्राथमिकता दें, क्योंकि आपके बॉस ही आपके कार्य से प्रसन्न होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं.स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सावधान रहे. वैसे तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु फिर भी आप सुबह के समय में व्यायाम अवश्य करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा, इससे आपकी इम्यूनिटी ठीक रहेगी.व्यापारियों को चाहिए कि वह अपने जिन क्लाइंटो के साथ व्यापार करते हैं तो उनसे मिलने के लिए भी कभी-कभी अवश्य जाएं और उनसे अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करें.

तुला राशि (Libra):

आपकी सुख सुविधाओं में अच्छी बढ़ोतरी होगी और अधिक से अधिक पैसा कमाने पर जोर रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को कल अधिकारियों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा और किसी खास जगह जाने की योजना बनाएंगे, जिससे जीवनसाथी के चेहरे पर नई चमक होगी। अगर आप जमीन या वाहन खरीदना या किसी खास जगह निवेश करना चाहते हैं तो कल का दिन शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

आज आप अपने संपर्क सूत्रों को बहुत अधिक मजबूत करने की कोशिश करें, क्योंकि बहुत जल्दी ही आपके दफ्तर में नेटवर्क के माध्यम से आप अच्छा नाम कमा सकते हैं.स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को अधिक इग्नोर ना करें अन्यथा, आपकी समस्याएं बढ़ सकते हैं और पेट में बहुत अधिक परेशानी हो सकती है.अपने व्यापार की स्थिति को देखते हुए अपने किसी लोन के लिए अप्लाई किया है तो आपको इसकी स्वीकृति मिल सकती है जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius):

आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी सहकर्मियों के साथ सहयोग बनाकर चले.आपको उनकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है.आप किसी भी रोग से पीड़ित है और आप डॉक्टर के सलाह के अनुसार दवाइयां खा रहे हैं, बीच-बीच में आप अपना रूटीन चेकअप कराते रहे, जिससे आपको अपने रोग के खत्म होने का सही ज्ञान हो सके.व्यापारियों को आज अपने व्यापार में अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है.

मकर राशि (Capricorn):

आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में घबराने की जरूरत नहीं है, एक बार आप अपने मन में तय कर लेंगे तो आपको सफलता की प्राप्ति अवश्य अधिकारी भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है.व्यापारियों को अपने व्यापार को लेकर आज थोड़ा सावधान रहना होगा. अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे तो आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है.

कुम्भ राशि: (Aquarius):

आपकी सुख-समृद्धि में इजाफा देखने को मिलेगा और अपने काम से सभी को प्रभावित भी करेंगे। साझेदारी में काम करने वालों को अच्छा लाभ होगा और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस राशि के छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो कल उनकी यह इच्छा पूरी होने के संकेत मिलेंगे। व्यापार में कल कुछ नई टेक्नोलॉजी अपनाकर आप अच्छा खासा मुनाफा कमा पाएंगे और बेहतर चीजों को अपनाएंगे।

मीन राशि:(Pisces):

आज आपके कार्य स्थल की परिस्थितियों आपके प्रतिकूल हो सकती है, इसलिए आपको एडजस्टमेंट के लिए तैयार रहना चाहिए.जिन लोगों को सर्वाइकल है उन्हें लेटते समय बहुत अधिक ध्यान रखना होगा, क्योंकि आपका सर्वाइकल का दर्द अधिक बढ़ सकता है. मैकेनिक क्षेत्र में कारोबार करने वाले जातक यदि पार्टनरशिप में कार्य करते हैं तो पार्टनर के साथ पैसों को लेकर मनमुटाव हो सकता हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हिंसा प्रभावित क्षेत्र मणिपुर के दौरे पर निकले राहुल गांधी
Next Article भयंकर खतरे का संकेत हो सकते है रोने वाले सपने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?