By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा MP
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा MP
Madhya Pradesh

मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा MP

DB News
Last updated: 18/04/2026 11:02 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Global Investors Summit में पीएम मोदी ने उद्दाघाटन सत्र में बोले, 15 मिनिट देरी से पहुंचे कार्यक्रम स्थल

Source : MEDIA

Contents
Global Investors Summit में पीएम मोदी ने उद्दाघाटन सत्र में बोले, 15 मिनिट देरी से पहुंचे कार्यक्रम स्थलGIS में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें..केन्द्र सरकार जल्द ही मध्यप्रदेश को निवेश केंद्र बनाएगीशाह ने ये कहा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Global Investors Summit: एमपी में जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी रजिस्टर्ड हुए. ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश आज मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. इससे पहले यहां चलने लायक सड़कें तक नहीं थीं. मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो चुकी है. पीएम मोदी ने इस समिट का उद्घाटन किया. अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने समिट में लेट आने के लिए क्षमा मांगी और बताया कि बच्चों की बोर्ड एग्जाम के कारण वह देरी से निकले ताकि बच्चे समय से सेंटर पहुंच जाएं. इसके बाद पीएम मोदी ने बताया कि बीजेपी सरकारों के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने पिछले दो दशक में किस तरह ग्रोथ की है.

GIS में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें..

  • पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हों, अर्थ नीति के एक्सर्ट्स हों, विभिन्न देश हों या फिर अन्य संस्थान, सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं.
  • बीते दशक में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के बूम का दौर देखा है. बीता दशक भारत के लिए एनर्जी सेक्टर की अप्रत्याशित तरक्की का रहा है. खासतौर पर ग्रीन एनर्जी को लेकर भारत ने वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी.
  • औद्योगिक विकास के लिए वाटर सिक्योरिटी होना कितना जरूरी है. इसके लिए हम एक तरफ वाटर कंसर्वेशन पर जोर दे रहे हैं, दूसरी तरफ हम रिवर इंटरलिंकिंग का मेगा मिशन लेकर भी आगे बढ़ रहे हैं.
  • बजट में भारत की ग्रोथ के हर पहलू को हमने ऊर्जा दी है. इस बजट में मिडिल क्लास को इम्पावर करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं. हमने 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री किया है.
  • बीते एक दशक में राष्ट्रीय स्तर पर हम एक के बाद एक बड़े रिफॉर्म को गति दे रहे हैं. अब स्टेट और लोकल लेवल पर भी रिफॉर्म्स को इनकरेज किया जा रहा है.

केन्द्र सरकार जल्द ही मध्यप्रदेश को निवेश केंद्र बनाएगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया और उद्योग, स्टार्टअप और अन्य पर मध्यप्रदेश सरकार की 18 नीतियों का अनावरण किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही मध्यप्रदेश को निवेश केंद्र बनाएगी. विकसित मध्यप्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का ये कार्यक्रम बहुत अहम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 2 दशक में मध्यप्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की भाजपा सरकार ने शासन पर फोकस किया। दो दशक पहले तक लोग मध्यप्रदेश में निवेश करने से डरते थे। आज मध्यप्रदेश निवेश आकर्षित करने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि बीते दशक में भारत ने आधारभूत संरचना के विकास में उछाल का दौर देखा है। इसका बहुत बड़ा फायदा मध्यप्रदेश को मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का बड़ा हिस्सा मध्यप्रदेश से ही होकर गुजर रहा है। यानी एक तरफ मध्यप्रदेश को मुंबई के पोर्ट के लिए तेज कनेक्टिविटी मिल रही है और दूसरी तरफ उत्तर भारत के बाजार को भी ये कनेक्ट कर रहा है.

शाह ने ये कहा

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य भारत को विनिर्माण केंद्र बनाना है। भोपाल में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 के समापन समारोह में श्री शाह ने कहा कि कई व्यवसायी अब मध्यप्रदेश में निवेश कर रहे हैं और आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा। गृहमंत्री श्री शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि शिखर सम्मेलन के दौरान 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 200 से अधिक भारतीय कंपनियां, 200 से अधिक वैश्विक सीईओ, 20 से अधिक यूनिकॉर्न संस्थापक और पचास से अधिक देशों के प्रतिनिधि मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आए और यह मध्यप्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस ऐतिहासिक निवेश को मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए मील का पत्थर बताते हुए ट्वीट किया—”मेरे लिए यह सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि एक मिशन है। मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का मेरा प्रण और अनथक परिश्रम का प्रतिफल, इस निवेश रूपी वर्षा से ऊर्जा में बदल गया है।” उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के लिए 18 नई नीतियां बनाई गई हैं, जिनके प्रति निवेशकों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश, जिसे हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है, अपनी समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विविधता के कारण देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है। राज्य सरकार के सतत् प्रयासों से मध्यप्रदेश ने पर्यटन क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP Global Investors SummitPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article आप अपने जीवन शैली में सुधार लाने की कोशिश करेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?