By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रसोई गैस सिलेण्डर में मुनाफाखोरी शुरू, 919.50 रुपये का सिलेंडर 1500 में बिकने लगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > रसोई गैस सिलेण्डर में मुनाफाखोरी शुरू, 919.50 रुपये का सिलेंडर 1500 में बिकने लगा
National

रसोई गैस सिलेण्डर में मुनाफाखोरी शुरू, 919.50 रुपये का सिलेंडर 1500 में बिकने लगा

DB News
Last updated: 12/03/2026 10:36 PM
DB News
Share
6 Min Read
एलपीजी क्राइसिस जबलपुर एमपी सहित देश भर में
SHARE

एलपीजी सिलेंडर की कमी से जबलपुर सहित देश भर में संकट, कंपनी का सर्वर डाउन होने के कारण घरेलु सिलेंडर के लिए एजेंसियों में लंबी कतारें, बिना ओटीपी के सिलेण्डर न देने पर एजेंसी के कर्मचारियों से बद्तमीजी हंगामा हो रहा है.

Source : DB News Update  

Contents
एलपीजी सिलेंडर की कमी से जबलपुर सहित देश भर में संकट, कंपनी का सर्वर डाउन होने के कारण घरेलु सिलेंडर के लिए एजेंसियों में लंबी कतारें, बिना ओटीपी के सिलेण्डर न देने पर एजेंसी के कर्मचारियों से बद्तमीजी हंगामा हो रहा है.ईरान-इजराइल युद्ध के चलते बने हालातहोटलों में घरेलू गैस सिलेण्डर मिला तो होगी जेल5 सिलेण्डर के बनाए जा रहे 6 एलपीजी सिलेण्डरगैस किल्लत खत्म करने जल्द शुरू होगी छापेमार कार्रवाईइन विसंगतियों के कारण एलपीजी गैस की मारामारी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

LPG Crisis News: रसोई गैस सिलेण्डर को लेकर मारामारी शुरू हो गई है. रसोई गैस उपलब्ध कराने वाले हॉकर मुनाफाखोरी में लिप्त हैं. 919.50 रुपये का रसोई गैस सिलेण्डर 1500 रुपये में बिकने लगा है. ऑयल कंपनियों का सर्वर डाउन है, जिससे रसोई गैस सिलेण्डर के बिल नहीं कट पा रहे हैं. गैस एजेंसी गोदाम के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लग गई हैं. कमर्शियल सिलेण्डर देना बिल्कुल बंद हो गया है. जिसके कारण एलपीजी क्राइसिस साफ तौर देखी जा रही है. देश भर में एलपीजी को लेकर जैसा अनुमान लगाया जा रहा था. ठीक उसी प्रकार से देखने को मिल रहा है.

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते बने हालात

एलपीज गैस सिलेण्डर क्राइसिस के हालात ईरान इजरायल युद्ध के चलते बने हैं. यह संकट कब तक रहता है. कुछ कहा नहीं जा सकता है. लेकिन रसोई गैस को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जबलपुर में एलपीजी सिलेंडर का संकट कहीं नहीं है. सभी को एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाएगा. जबकि कमर्शियल सिलेण्डर बंद किए जाने के कारण होटल-रेस्टॉरेंट का जायका बिगड़ गया है. कई चाय, समोसा, आलूबंडा और पोहा-जलेबी की दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं.

होटलों में घरेलू गैस सिलेण्डर मिला तो होगी जेल

जैसा कि जिला प्रशासन घरेलू गैस सिलेण्डर को लेकर सख्ती दिखा रहा है. उससे यही आभास हो रहा है कि होटल-रेस्टॉरेंट में कमर्शियल गैस सिलेण्डर की जगह यदि घरेलू सिलेण्डर मिलता है तो उन्हें जेल जाना निश्चित है. क्योंकि जबलपुर सहित अन्य जिलों में भी धारा-144 लगा दी गई है.

5 सिलेण्डर के बनाए जा रहे 6 एलपीजी सिलेण्डर

एलपीजी क्राइसिस के चलते मुनाफाखोरी करने वालों की बल्ले-बल्ले है. क्योंकि गैस सिलेण्डर देने वाले हॉकर और कमीशनखोरी में लिप्त व्यापारी 5 गैस सिलेण्डर के 6 सिलेण्डर तैयार करके बेच रहे हैं. प्रत्येक रसोई गैस सिलेण्डर से 2 से 2.5 किलो गैस निकालकर चोरी छिपे रिफिल कर रहे हैं और जो सिलेण्डर 919.50 रुपये का मिलता है, उस सिलेण्डर को 1500 रुपये तक में बिक्रय कर रहे हैं.

गैस किल्लत खत्म करने जल्द शुरू होगी छापेमार कार्रवाई

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जल्द एक्शन लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि जहां भी गैस सिलेण्डर के कालाबाजारी की शिकायत पहुंचेगी. उस क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई शुरू हो जाएगी. इस प्रकार की कार्रवाई अभी भोपाल में शुरू हो चुकी है. जबलपुर में भी छापा मारने की कार्रवाई के लिए टीम का गठन हो चुका है.

इन विसंगतियों के कारण एलपीजी गैस की मारामारी

क्यों है एलपीजी क्राइसिस? : ईरान-इजरायल युद्ध ने एलपीजी किल्लत को हवा दी है. ग्राहकों में अफवाहों का बाजार गर्म है. लोगों में ‘पैनिक बाइंग’ (Panic Buying) बढ़ गई है. साथ ही चैत्र नवरात्रि, रमजान पर्व के अलावा इसी दौरान शादियों का सीजन भी है, जिसके कारण गैस की मांग बढ़ी है.

सर्वर हुआ ठप: ऑनलाइन बुकिंग और OTP सिस्टम ठप पड़ा है. बिना ओटीपी के गैस सिलेण्डर देना बंद कर दिया गया है और गैस एजेंसियों की गोदाम पर ‘गैस नहीं’ के बोर्ड लटक गए हैं. 5 से 8 दिन पुरानी बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.

कलेक्टर ने दिखाई सख्ती: शहरवासियों को कलेक्टर द्वारा अश्वस्त किया गा है कि जिले में गैस सिलेण्डर की कोई कमी नहीं है. हजारों में रिफिल का स्टॉक मौजूद है और समस्या सिर्फ अफवाहों के कारण है.

21 दिन में होम डिलीवरी: बुकिंग के 21 दिनों के भीतर हर हाल में उपभोक्ता के घर तक सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं.

एजेंसियों पर सुरक्षा के किए जाएंगे इंतजाम: गैस एजेंसियों की अव्यवस्था और हंगामे को रोकने के लिए सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. कालाबाजारी (Black Marketing) करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा.

KYC के लिए बड़ी राहत: अब ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. उपभोक्ता अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर आसानी से KYC करवा सकते हैं.

इमरजेंसी सुविधा: यदि किसी परिवार को अत्यंत आपात स्थिति में ‘कल ही’ सिलेंडर चाहिए, तो वे संबंधित SDM को प्रार्थना पत्र दे सकते हैं. जांच के बाद उन्हें तुरंत गैस उपलब्ध कराई जाएगी.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP LPG CrisisMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article 826 करोड़ 86 लाख West Central Railway ने वसूले
Next Article खरमास क्यों है अशुभ, जानें क्या करें, क्या नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?