रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा मिला ग्रेड !
By DB News update /edited by-supriya
MP News.
भोपाल, जबलपुर.
RDVV Jabalpur News :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश लगातार उच्च शिक्षा में नए आयाम स्थापित कर रहा है प्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा निर्धारित मानकों पर ए ग्रेड दिया गया है।
नैक की टीम ने 18 से 20 जुलाई तक विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम गुणवत्ता, शिक्षण, प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन, शोध, कंसल्टेंसी, आधारभूत ढांचा, विद्यार्थी सहयोग, गवर्नेंस, लीडरशिप मैनेजमेंट, इनोवेशन आदि मानकों के आधार पर परखा था।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को पूर्व में नैक द्वारा वर्ष 2002 एवं वर्ष 2015 में बी ग्रेड प्रदान किया गया था। इस बार नैक द्वारा विश्वविद्यालय को ए ग्रेड मिलने पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा उतरना सराहनीय है।

