By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: राम मंदिर में मोर ने सजाई श्रीराम की झांकी, वीडियो वायरल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > राम मंदिर में मोर ने सजाई श्रीराम की झांकी, वीडियो वायरल
Religion

राम मंदिर में मोर ने सजाई श्रीराम की झांकी, वीडियो वायरल

DB News
Last updated: 18/03/2026 10:52 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

https://www.instagram.com/indiainforms_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d5d32085-a1aa-4474-81fd-a5c847e5fa1d

Contents
अयोध्या राम मंदिर में भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब एक मोर ने श्रीराम की झांकी सजा दी. यह अनोखा नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.हजारों भक्तों के बीच मंदिर में प्रवेश किया मोरचोंच में माला थामे आगे बढ़ता है मोरजय श्रीराम की घोष से गूंज उठा परिसरपवित्रता और दिव्यता का प्रतीक है मोरफैक्ट चेक करने के बाद हुआ खुलासा?फैक्ट चेक का क्या नतीजा निकला

अयोध्या राम मंदिर में भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब एक मोर ने श्रीराम की झांकी सजा दी. यह अनोखा नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Source : SOCIAL MEDIA

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ayodhya Ram Mandir Viral Video: अयोध्यापति भगवान श्रीराम के वर्षगांठ की तैयारी चल रही है. इसी बीच राम की झांकी सजाने के लिए मोर पंक्षी मंदिर में प्रवेश करता है और राम की झांकी सजाने लगता है. यह दृश्य देखकर मंदिर के अंदर दर्शन करने के लिए खड़े भक्त आश्चर्य मे डूब जाते हैं. क्योंकि वीडिया में दिखा यह दृश्य श्रीराम भक्तों के लिए विश्वास का प्रतीक है. जैसा तुलसीकृत श्रीरामचरित मानस में उल्लेख मिलता है कि भगवान राम वनवास के समय पशु-पक्षी उनके साथ सीता माता की तलाश में मदद की थी. वही चित्रण इस वायरल वीडियो में देखने को मिला.

हजारों भक्तों के बीच मंदिर में प्रवेश किया मोर

वीडिया में साफ देखने मे आ रहा है कि हजारों भक्त मंदिर में विद्यमान हैं और उन्हीं भक्तों के बीच एक मोर शांत भाव से भगवान राम की झांकी के प्रवेश करता है और उन्हें माला अर्पित करता है. अमूनन भीड़ देखकर पशु-पक्षी भीड़ देखकर भाग खड़े होते हैं. लेकिन मोर पक्षी सीधे श्रीराम की झांकी तक पहुंच जाता है.

चोंच में माला थामे आगे बढ़ता है मोर

वायरल वीडियो में सबसे भावुक कर देने वाला पल तब देखने को मिला, जब मोर अपनी चोंच में एक पुष्प माला थामे हुए दिखाई दिया और वह अपनी गर्दन झुकाकर बड़े ही समर्पित भाव से उस माला को भगवान श्रीराम के समीप लेकर पहुंच गया.

यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं लगता कि एक पक्षी किस तरह पूरी विनम्रता के साथ प्रभु को अपनी भेंट अर्पित कर रहा है. मोर का यह समर्पण देखकर मंदिर में दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं.

जय श्रीराम की घोष से गूंज उठा परिसर

जैसे ही मोर भगवान श्रीराम को माला अर्पित करता है. पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठता है. वीडियो में हम देख सकते हैं कि वहां मौजूद लोग इस अद्भुत दृश्य को देखकर पूरी तरह स्तब्ध और भावुक हैं. कोई श्रद्धा से हाथ जोड़ रहा है, तो कोई इस अलौकिक पल को अपने हृदय में बसा लेने की कोशिश कर रहा है.  

पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक है मोर

सनातन परंपरा के अनुसार मोर पक्षी को भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय पक्षी के रूप में माना जाता है. इसी कारण भगवान कृष्ण के मुकुट की शोभा बढ़ाने के लिए आज भी मोर पंख लगाने की परंपरा है. यह पक्षी आज भगवान राम के दरबार में सेवा करता देख सभी भक्त भावुक हो गए.

आज यह वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी के दिल को छू रहा है. लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि यह प्रभु श्रीराम का साक्षात संकेत है कि वे अपने हर भक्त पर कृपा बनाएं रखते हैं. और हर जीव की सेवा को स्वीकार करते हैं.

फैक्ट चेक करने के बाद हुआ खुलासा?

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच में सामने आया कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है. इसे 29 नवंबर को शेयर किया गया था. शेयर करने वाले अकाउंट ने यह जानकारी भी दी थी कि यह वीडियो असली नहीं हैं. इसे सोरा एआई की मदद से बनाया गया है. सोरा एक ऐसा टूल है, जिसे सिर्फ शब्दों से कमांड देने पर वह वीडियो बनाकर दे देता है. इसके अलावा भी इस वीडियो को दूसरे चैनल में देखा गया, जहां अक्सर एआई के जरिए बनाए गए वीडियो शेयर किए जाते हैं. जांच के दौरान पाया गया कि वीडियो का 90 फीसदी हिस्सा एआई की मदद से बनाया गया है.

फैक्ट चेक का क्या नतीजा निकला

फैक्ट चेक में पाया गया की मोर के भगवान राम को माला चढ़ाने का वीडियो पूरी तरह फेक है. ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. इस वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भी गलत है. वीडियो एआई की मदद से बनाया गया था. इसे कई लोगों ने गलत दावे के साथ शेयर किया.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Ayodhya Ram Mandir Viral VideoDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSUP News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
Next Article पंचांग के अनुसार जानें किस दिन सकट चौथ का रखें व्रत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?