तिरंगा यात्रा के बाद आयोजित सभा में भाषण के दौरान बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा यूनाइटेड नेशन से सीजफायर का आदेश नहीं आता तो पाकिस्तान खत्म कर दिया जाता.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Narendra Prajapati On Ceasefire: मध्य प्रदेश रीवा के मनगवां से बीजेपी विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने यूएन के आदेश के बाद सीजफायर का बयान देकर बीजेपी सरकार की किरकिरी करा दी है. उनका बयान सोशल मीडिया में बायरल हो रहा है और अनेक मीडिया संस्थानों ने भी उनके बयान को महत्व देकर प्रकाशित किया है. इससे पहले मोहन यादव सरकार में मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयान से एमपी में सियासी घमासान मचा हुआ है. अब विधायक ने सेना की कार्रवाई को पीएम मोदी का कार्यक्रम बता दिया.
दरअसल, तिरंगा यात्रा के बाद आयोजित सभा में भाषण के दौरान बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा यूनाइटेड नेशन से सीजफायर का आदेश नहीं आता तो पाकिस्तान खत्म कर दिया जाता.
उन्होंने अपने भाषण के दौरान आगे कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो ये कार्यक्रम चल रहा था, पाकिस्तान खत्म कर दिया जाता अगर यूनाइटेड नेशन से सीजफायर का आदेश नहीं आता.”
सांसद की भी जुबान फिसल गई थी
ऑपरेशन संदूर के मुद्दे पर बीजेपी के कई नेता बयानबाजी कर रहे हैं. जिसमें एमपी मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हैं, उनकी जुबान भी मीडिया से बात करते समय फिसल गई थी और उनका जवाब प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था.

