By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रैंप पर चलते-चलते ही फफककर रो पड़ीं सोनम कपूर, वीडियो वायरल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > रैंप पर चलते-चलते ही फफककर रो पड़ीं सोनम कपूर, वीडियो वायरल
EntertainmentFashion

रैंप पर चलते-चलते ही फफककर रो पड़ीं सोनम कपूर, वीडियो वायरल

DB News
Last updated: 30/03/2026 9:45 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

रैंप पर रोते हुए सोनम कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक इवेंट का है जिसमें सोनम ने दिवंगत डिजाइनर रोहित के लिए रैंप वॉक किया था.

Source : DB News Update

Contents
रैंप पर रोते हुए सोनम कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक इवेंट का है जिसमें सोनम ने दिवंगत डिजाइनर रोहित के लिए रैंप वॉक किया था.रोहित बल को याद कर इमोशनल हुईं सोनमरनवे पर वॉक करना इमोशनल- सोनमरोहित बल के डिजाइन किए हुए कपड़ों में की वॉकसोशल मीडिया पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस सोनमआखिरी फिल्म ब्लाइंड साल 2023 में रिलीज हुई‘गुड्डा के लिए यहां आकर मैं बहुत खुश हूं’

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sonam Kapoor Breaks Down In Tears: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, उन्होंने हाल ही में गुरुग्राम में हुए एक इवेंट का हिस्सा बनीं थीं. ब्लेंडर्स प्राइड एक्स एफडीसीआई फैशन टूर 2025 में रैंप पर चलते हुए सोनम कपूर इमोशनल हो गईं और फफककर रो पड़ीं. रैंप पर रोते हुए सोनम कपूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल सोनम कपूर ने इवेंट में दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल ‘गुड्डा’ के लिए वॉक किया था. एक्ट्रेस ने रोहित बाल को श्रद्धांजलि दी जिनका पिछले साल नवंबर में 63 साल की उम्र में निधन हो गया था. रैंप पर चलते हुए सोनम ने हाथ जोड़कर ऑडियंस को ग्रीट किया और इस दौरान उनकी आंखों में आंसू नजर आए.

रोहित बल को याद कर इमोशनल हुईं सोनम

सोनम कपूर ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2025 इवेंट में शामिल हुई थीं. एक्ट्रेस ने रैंप वॉक से दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को ट्रिब्यूट दिया. नवंबर, 2024 में रोहित बल का 63 साल की उम्र में निधन हो गया था. सोनम फैशन डिजाइनर को याद करके रैंप पर ही रोने लगी थीं. ये इवेंट गुरुग्राम में आयोजित किया गया था.

रनवे पर वॉक करना इमोशनल- सोनम

दिवंगत रोहित बल को याद कर सोनम इमोशनल हुई, एक्ट्रेस ने कहा- उनकी याद में रनवे पर वॉक करना इमोशनल और इंस्पायरिंग दोनों था. हमने ऐसे डिजाइनर को सेलिब्रेट किया, जो एक आइकॉन थे और हमेशा रहेंगे.

रोहित बल के डिजाइन किए हुए कपड़ों में की वॉक

वीडियो में सोनम स्पष्ट रूप से देखी जा रही हैं कि रोहित बल के डिजाइन किए हुए कपड़ों में रैंप पर वॉक करती नजर आ रही हैं. उन्होंने सफेद रंग की फ्लोर-लेंथ ड्रेस पहनी हैं, जिसके साथ बेज कलर की प्रिंटेड जैकेट थी. सोनम ने अपने बालों को पीछे की तरफ जूड़े में बांध रखा था और उसमें लाल गुलाब लगाए थे.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस सोनम

सोनम कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स वीडियो को देखकर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कई यूजर्स सोनम को ट्रोल कर रहे हैं तो कई उनको देखकर इमोशनल फील कर रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘काश आप सच में रोतीं, तब वो ज्यादा असली लगता.’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘ओवर एक्टिंग.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं क्यों, मेरी हंसी नहीं रुक रही है.’ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अगर फिल्मों में इतनी एक्टिंग की होती तो कुछ काम तो मिल ही जाता.’

आखिरी फिल्म ब्लाइंड साल 2023 में रिलीज हुई

सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म ब्लाइंड साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से पहले शूट किया था. बेटे वायु के जन्म के बाद से सोनम ने फिल्मों से दूरी बना ली है. बता दें, एक्ट्रेस ने साल 2007 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

‘गुड्डा के लिए यहां आकर मैं बहुत खुश हूं’

सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में रोहित बल के लिए वॉक करने को लेकर बात की उन्होंने कहा- ‘गुड्डा के लिए यहां आकर मैं बहुत खुश हूं. मुझे कई बार उनके कपड़े पहनने का सौभाग्य मिला है और कई बार उन्होंने मेरे लिए कपड़े डिजाइन किए हैं. शायद उनका आखिरी काम करना अद्भुत लग रहा है. विरासत का सेलिब्रेशन, क्राफ्टमैनशिप का सेलिब्रेशन, हर चीज का जश्न मनाने की सोच है जो सुंदर है. और मैं भी उसी तरह सोचती हूं, मुझे बिल्कुल ऐसे ही कपड़े पहनना पसंद है. सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित बाल के इस आउटफिट में अपनी फोटोज भी शेयर की हैं. ऑफ व्हाइट गाउन के साथ वर्क वाली लॉन्ग जैकेट पहने एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनकी यह ड्रेस सोशल मीडिया में जमकर वायरल हाे रही है. फैंस भी पसंद कर  रहे हैं. एक्ट्रेस का एकाएक रोते हुए देखना फैंस को अच्छा नहीं लग रहा है.

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsSonam Kapoor
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article महाकुंभ: कल्पवासियों के शिविर में आग लगी, गृहस्थी सहित नगद राशि जलकर राख
Next Article भगवान राम की कथा पर आधारित अयोध्या में तैयार किया जा रहा वैक्स म्यूजियम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?