सोने की रेजिस्टेंस 3,476 डॉलर मानी जा रही है. अगर मौजूदा रफ्तार बनी रही तो ये 3,540 डॉलर तक भी जा सकता है.
Source : DB News Update
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Gold Price :भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार तेजी के देखने को मिल रही थी. लेकिन आज (24 मार्च 2026) दोनों ही धातुओं के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. मध्य प्रदेश में आज सोने की औसत कीमत 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट है. वहीं आखिरी तारीख को मध्य प्रदेश में सोने की औसत कीमत 146020 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट थी, जिसकी तुलना में दाम अब 10 रुपये घटे हैं.
37,000 रुपये तक गिर गए सोने-चांदी के दाम
सोना-चांदी बहुत सस्ता हो गया है. MCX पर सोने के दाम में 7.61 फीसदी या 10,992 रुपये की गिरावट है और ये दोपहर 12:20 बजे 1,33,500 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी 10.38 फीसदी या 25,533 रुपये की गिरावट के साथ 2,03,239 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
अगस्त 2025 में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिली
सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सोमवार, 16 जून को घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर नया अध्याय जुड़ गया है. अगस्त में डिलीवरी वाले सोने का भाव दिन के पहले हिस्से में 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. हालांकि बाद में थोड़ा ठंडा पड़ा और 1,00,290 रुपये के आसपास स्थिर हो गया. इय उछाल का मुख्य कारण इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव की वजह माना जा रहा है. जिसके कारण दुनियाभर में सुरक्षित निवेश (safe-haven) की मांग बढ़ गई.
क्यों चढ़ा सोना?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इजरायल ने ईरान पर ताजा सैन्य कार्रवाई की है, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में व्यापक युद्ध का खतरा मंडराने लगा है. अमेरिका ने भी संभावित हस्तक्षेप की चेतावनी दी है और इजरायल ने आपातकाल की घोषणा कर दी है. इस वक्त दुनियाभर के निवेशकों को लग रहा है कि आने वाले समय में इस युद्ध का शेयर बाजार पर असर पड़ सकता है. यही वजह है कि निवेशक अपना पैसा सेफ हैवेन कहे जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं. यह पहली बार नहीं है, जब दो देशों के बीच बढ़े टेंशन की वजह से सोने ने रफ्तार पकड़ी है. इससे पहले भारत पाकिस्तान तनाव, रूस यूक्रेन तनाव और अमेरिका चीन के बीच चल रहे टैरिफ वॉर में भी सोने ने रफ्तार पकड़ी थी.
दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और 18 जून को होने वाली US Federal Reserve की पॉलिसी मीटिंग ने निवेशकों को थोड़ा सतर्क बनाए रखा है. लेकिन अमेरिका के ताजा महंगाई आंकड़ों (CPI) के सकारात्मक होने के बावजूद ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता टूटने का खतरा मंडरा रहा है, जो सोने को और ऊपर धकेल सकता है.
दिल्ली के लेटेस्ट सोना-चांदी के भाव
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 1,33,384 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट) मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 1,33,234 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट) अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 1,33,284 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 1,33,234 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट) जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 1,33,384 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट) बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 1,33,234 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट) लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 1,33,384 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 1,33,284 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट) चांदी की कीमत बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 6,510 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,27,940 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है. बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी.

