By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ जबलपुर को बनाने तोड़-फोड़ शुरू!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ जबलपुर को बनाने तोड़-फोड़ शुरू!
Madhya Pradesh

‘लेफ्ट टर्न फ्री’ जबलपुर को बनाने तोड़-फोड़ शुरू!

DB News
Last updated: 25/02/2026 11:07 AM
DB News
Share
7 Min Read
जबलपुर के लेफ्ट फ्री करने की दिशा में काम शुरू
SHARE

जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अभियान से शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम, लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में हैं लेफ्ट टर्न

Source : DB News Update  

Contents
जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अभियान से शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम, लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में हैं लेफ्ट टर्नइन क्षेत्रों में हुई कार्रवाईजनसमर्थन और व्यापारियों में उत्साहकिन चौराहों पर क्या हैं हालात?ब्लूम चौकतहसीली चौकतीनपत्ती चौकआदिशंकराचार्य (छोटीलाइन) चौराहा10 चौराहों पर खोले गए लेफ्ट टर्नबनाए गए थे 16 लेफ्ट टर्नइंडियन रोड कांग्रेस के मापदंड का खुला उल्लंघन

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jabalpur Left Turn Free News: जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की गई है. इस अभियान से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होती दिख रही है. ‘अतिक्रमण मुक्त सड़क और लेफ्ट टर्न फ्री’ मुहिम को न केवल प्रशासनिक मजबूती मिल रही है, बल्कि व्यापारियों और नागरिकों का भरपूर समर्थन भी प्राप्त हो रहा है. निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि यह अभियान शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है. इससे पहले शहर में जितने लेफ्ट टर्न बनाए गए थे, उनमें फुटपाथी दुकानदार, ठेले-टपरे वालों का कब्जा हो गया था. जिससे लेफ्ट मुड़कर जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इस अराजक व्यवस्था  को सुधारने की दिशा में बहुत दिनों बाद अभियान शुरू किया गया है.

इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

शास्त्री ब्रिज – अवैध कब्जे हटाए गए

गुलौआ – सड़क किनारे जमे अतिक्रमण हटाए गए

कटंगा – व्यापारिक क्षेत्रों के फुटपाथ साफ कराए गए

गढ़ा – बाजार क्षेत्र व्यवस्थित किया गया

बंदरिया तिराहा – ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ के लिए विशेष अभियान

जनसमर्थन और व्यापारियों में उत्साह

आम नागरिकों का मानना है कि ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ होने से रेड सिग्नल पर वाहनों का दबाव कम होगा. समय और ईंधन दोनों की बचत होगी. व्यापारियों का कहना है कि चौड़ी और व्यवस्थित सड़कें बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ाएंगी. इस कार्रवाई से निगमायुक्त ने स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम और जाम मुक्त जबलपुर शहर को बनाना है. प्रशासन की यह पहल शहर को नई यातायात संस्कृति की ओर ले जा रही है.

किन चौराहों पर क्या हैं हालात?

ब्लूम चौक

इस व्यस्त चौराहे पर होमसाइंस कॉलेज छोर के लेफ्ट टर्न पर क्षेत्रीय दुकान में आने वाले ग्राहकों के वाहन हर रोज पार्क कर दिए जाते हैं. उन वाहनों के कारण कई बार यहां से एबुलेंस का निकलना भी मुश्किल हो जाता है. एक लेफ्ट टर्न से सटकर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही परेशानी हो रही है.

तहसीली चौक

इस चौराहे से मॉडल स्कूल परिसर से लगे लेट टर्न व न्यायालय छोर के लेट टर्न दोनों ओर वाहन पार्क किए जा रहे हैं. स्कूल छोर पर तो स्ट्रीट वेंडर ठेले-टपरे जमे रहते हैं. इस कारण कार्यालयीन दिनों में इस चौराहे से होकर गुजरने वाले राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा है.

तीनपत्ती चौक

नगर निगम मुख्यालय के करीब बने इस तीनपत्ती चौक के लेफ्ट टर्न पर नगर निगम की दुकानें आज  तक खाली नहीं हो पाई हैं. जितनी दुकानें बनी हैं, उन दुकानों में आने वाले ग्राहक लेफ्ट टर्न पर अपने वाहन पार्क कर रहे हैं. जिसके कारण जाम के हालात निर्मित हो रहे हैं. जबकि इस चौराहा से जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रतिदिन आनाजाना रहता है.

आदिशंकराचार्य (छोटीलाइन) चौराहा

छोटी रेल लाइन बंद होने के बाद बने इस चौराहे को वाहन चालक जंक्शन प्वाइंट के रूप में उपयोग कर रहे हैं. यहां वाहनों की पार्किंग की जा रही है. गोरखपुर बाजार छोर पर लेट टर्न में ठेले-टपरे, गुमटियों का जमावड़ा है. इसके कारण लेट टर्न से वाहनों से आवाजाही मुश्किल होती है. जबकि इस चौराहे पर आवाजाही सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने जमीन अधिग्रहण करने के एवज में 55 लाख रुपए खर्च किए थे.

10 चौराहों पर खोले गए लेफ्ट टर्न

जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर निगम के द्वारा 10 चौराहों पर लेफ्ट टर्न खोले गए थे. नगर निगम प्रशासन ने किसी जंक्शन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलडोजर चलाया, तो कहीं जमीन अधिग्रहण करने के लिए बड़ी मुआवजा राशि वितरित की थी. लेकिन, प्रमुख चौराहों में निगम प्रशासन अपने ही खोले लेफ्ट टर्न भूल गया था और ज्यादातर चौराहों के लेफ्ट टर्न पर वाहनों की पार्किंग और दुकानें सज गईं थीं, जिन्हें खाली कराने का अभियान शुरू किया गया है.

बनाए गए थे 16 लेफ्ट टर्न

नगर निगम ने लेफ्ट टर्न तैयार करने के लिए 16 चौराहों-तिराहों के आसपास की दुकानों को तोड़कर लेफ्ट टर्न खुलवाए गए थे. इस दौरान लेफ्ट टर्न पर अवरोधक बने मकानों-दुकानों को तोड़ा गया था. इस दौरान काफी विवाद भी हुआ था. पत्थरबाजी से लेकर लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई थी. इतनी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे बनाए गए इन लेफ्ट टर्न में से अधिकांश लेफ्ट टर्न में फिर अवैध कब्जे हो गए हैं.

इंडियन रोड कांग्रेस के मापदंड का खुला उल्लंघन

लेफ्ट टर्न इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों पर भी खरे नहीं उतर रहे हैं. नियम के मुताबिक किसी भी चौराहे पर लेफ्ट टर्न इस तरह बनाया जाना चाहिए कि मोड़ पर 200 मीटर से फासला साफ नजर आए. यानी वाहन जब मुड़े तो उन्हें 200 मीटर तक साफ दिखना चाहिए. बीच में कोई अवरोधक नहीं दिखना चाहिए. शहर में बनाए गए अधिकांश लेफ्ट टर्न ऐसे हैं जहां मोड़ पर 200 मीटर तो दूर 10 से 50 मीटर तक की दूरी भी साफ नजर नहीं आती है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJabalpur Left Turn FreeJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article MP को 2 नई एक्सप्रेस ट्रेनों की मिली सौगात,  गोंदिया-जबलपुर दोहरीकरण परियोजना से बढ़ेगी रफ्तार
Next Article सनातन धर्म की रक्षा के लिए तैयार की गई थी नागा साधुओं की फौज!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?