By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: T..20 का विजेता बना भारत, 7 रन से हराया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > T..20 का विजेता बना भारत, 7 रन से हराया
Sport

T..20 का विजेता बना भारत, 7 रन से हराया

DB News
Last updated: 24/04/2026 11:11 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

फाइनल में…दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया, साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया का है। जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी इंडियन टीम है।

Source :  MEDIA

Contents
फाइनल में…दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया, साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया का है। जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी इंडियन टीम है।इससे बेहतरीन क्षण कुछ और नहीं हो सकता- जसप्रीत बुमराहभारत के लिए यह मेरा आखिरी टी-20 मैच था- विराट कोहलीगौरवान्वित महसूस हो रहा हूं- अक्षर पटेलहमें जीत का भरोसा था- हार्दिक पंड्यामुझे जस्सी भाई पर भरोसा था- मोहम्मद सिराज

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

T20 WC 2024:  इंडिया में आधी रात दिवाली मन रही है। रोहित शर्मा की टीम ने वो सपना पूरा कर दिया, जिसका 11 साल से पूरा होने का इंतजार था। साउथ अफ्रीका 177 का टारगेट आसानी से पूरा कर रही थी। लेकिन, गेंदबाजों को ये मंजूर नहीं था। साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया का है। जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी इंडियन टीम है। *सूर्यकुमार का वो कैच तो शायद दशकों तक याद रखा जाएगा, जिसकी बदौलत मिलर पवेलियन लौटे।

इंडिया में आधी रात दिवाली मन रही है। रोहित शर्मा की टीम ने वो सपना पूरा कर दिया, जिसका 17 साल से पूरा होने का इंतजार था। साउथ अफ्रीका 177 का टारगेट आसानी से पूरा कर रही थी। लेकिन, गेंदबाजों को ये मंजूर नहीं था।

साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया का है। जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी इंडियन टीम है। सूर्यकुमार का वो कैच तो शायद दशकों तक याद रखा जाएगा, जिसकी बदौलत मिलर पवेलियन लौटे।

टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। टीम ने 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीता था। इसी के साथ भारतीय टीम ने ICC ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने आखिरी ICC टूर्नामेंट 2013 में जीता था।

बारबडोस से स्टेडियम में इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी थी। पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार के विकेट गिर गए थे। कोहली ने 76 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने तेज रफ्तार से 27 रन बनाकर स्कोर 176 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने एक-एक विकेट लिया।
रन चेज में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। हेनरिक क्लासन ने 27 बॉल पर 52 रन बनाए, जबकि डी कॉक ने 31 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 बॉल पर 31 और मिलर ने 17 बॉल पर 21 रन का योगदान दिया।

इससे बेहतरीन क्षण कुछ और नहीं हो सकता- जसप्रीत बुमराह

यह काफ़ी अहम क्षण है। मेरा परिवार यहां है। इससे बेहतरीन क्षण कुछ और नहीं हो सकता। इस पूरे टूर्नामेंट में मैंने गेंद के हिसाब से बॉलिंग करने का प्रयास किया। इस ट्रॉफी को जीतने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है। (18वें ओवर पर), गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी और मैं लेंथ पर ही गेंद डालने का प्रयास कर रहा था।

भारत के लिए यह मेरा आखिरी टी-20 मैच था- विराट कोहली

यह मेरा अंतिम टी-20 वर्ल्ड कप था और हम इसे जीतना चाहते थे। यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 मैच था। मुझे लगता है कि यह संन्यास लेने का सही समय है और अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी इस विरासत को आगे लेकर जाए। यह एक ओपन सीक्रेट था। यह रोहित का 9वां विश्व कप था, जबकि मेरा छठा T20 वर्ल्ड कप था। मैं पिछले कुछ मैचों में अच्छा नहीं कर रहा था। इस समय मेरे अंदर की भावनाएं बाहर नहीं आ पाएंगी।

गौरवान्वित महसूस हो रहा हूं- अक्षर पटेल

इस बार मैंने सोचा था कि मुझे भारत के लिए कुछ करना है और मुझे काफ़ी गौरवान्वित महसूस हो रहा है। पिछले कुछ समय से काफ़ी चोटिल हो रहा था। रोहित एक बेहतरीन इंसान हैं, उन्होंने भारत को बेहरीतन ढंग से लीड किया है। तीन विकेट गिर गए थे और अचानक राहुल भाई ने मुुझे बताया कि मुझे बल्लेबाज़ी के लिए जाना है।

हमें जीत का भरोसा था- हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या ने जीत के बाद कहा कि हमें पूरा भरोसा था कि हम कहीं से भी मैच को जीत सकते हैं। जस्सी को क्रेडिट जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की। मेरी यही रणनीति थी कि योजना को लागू करूं। द्रविड़ के लिए काफी खुश हूं। वे एक बेहरतीन इंसान हैं, मेरे उनके साथ रिश्ते काफी अच्छे हैं।

मुझे जस्सी भाई पर भरोसा था- मोहम्मद सिराज

मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने कहा कि मुझे जस्सी भाई पर पूरा भरोसा था। वे गेम चेंजर खिलाड़ी हैं। मैं इस समय अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता। हर एक पेशेवर क्रिकेटर वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना चाहता है। मैं अपने आपको भाग्यशाली मानता हूं।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘ये बलिदान देश हमेशा याद रखेगा…’
Next Article ’16 साल, 9 महीने और 5 दिन किया इंतजार खत्म.’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?