भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच में श्रेयस अय्यर ने जोरदार फिफ्टी लगा दी है. उन्होंने महज 30 गेंद में पचासा ठोक डाला है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
IND vs ENG 1st ODI Match: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 गेंदें रहते आसानी से 4 विकेट से हरा दिया. भारत की पारी की शुरुआत में टीम मुश्किल में थी. लेकिन टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलकर टीम को लड़खड़ाने से बचाया और मैच भारत की झोली में डाल दिया. गिल की इस शानदार पारी के बाद भारत के दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने उनकी खूब तारीफ की है.
श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पूर्व बढ़िया फॉर्म में होने के संकेत दे डाले हैं. इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में उन्होंने अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने महज 30 गेंद में फिफ्टी पूरी करके ना केवल चैंपियंस ट्रॉफी के भारतीय स्क्वाड को मजबूती देने का काम किया है बल्कि IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स को भी खुशखबरी दी है. यह वनडे मैचों में अय्यर की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. वो इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 28 गेंद में फिफ्टी जड़ चुके हैं.
श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में तब बैटिंग करने आए जब भारतीय कप्तान मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. रोहित के आउट होने से टीम इंडिया ने मात्र 19 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. यहां से श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर काउंटर अटैक किया. उन्होंने तेजी से रन बनाए और मात्र 30 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. उनकी पारी 59 रनों पर समाप्त हुई. उन्होंने 36 गेंद में खेली 59 रनों की पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए. पूरी पारी में उन्होंने 11 बाउंड्री लगाते हुए करीब 164 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.


