एक हफ्ते में सोना 5,010 रुपये तक महंगा हो गया है. देश में 10 ग्राम सोने का भाव 95000 से ऊपर चला गया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Gold-Silver Price: सोने की कीमत में पिछले कुछ हफ्तों से उछाल देखने को मिल रही है. एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 5,010 रुपये तक बढ़ी है. वहीं, अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत एक हफ्ते में 4600 रुपये तक बढ़ी है.
मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि देश में 10 ग्राम सोने का भाव 95000 से ऊपर चला गया है. राजधानी दिल्ली में ही 10 ग्राम सोने की कीमत 95,820 रुपये है. सोना जितना महंगा होता जा रहा है उतना ही आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है.
बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत-
- दिल्ली में जहां एक तरफ 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 95,820 रुपये है. वहीं, इतने ही ग्राम का 22 कैरेट सोना 87,850 रुपये में बिक रहा है.
- कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपये है. वहीं, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव इन तीन बड़े शहरों में 95,670 रुपये है.
- भोपाल और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 है. वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,720 रुपये है. हैदराबाद में भी 22 कैरेट सोने का भाव इस वक्त 87,700 रुपये है और 24 कैरेट सोने की कीमत 95,670 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है.
- जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ इन तीनों ही शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,850 रुपये है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 95,820 रुपये है.
सोने की कीमत में आ सकती है गिरावट
सोने की इस बढ़ती कीमत को देखते हुए भले ही इस बात की आशंका जताई जा रही है कि शायद आने वाले कुछ समय में 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स सोने में निवेश करने वालों को थोड़ा सब्र रखने के लिए कह रहे हैं.
चांदी की कीमत में भी उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी का भी भाव इन दिनों बढ़ा है. पिछले एक हफ्ते में इसकी कीमत में 6,000 रुपये तक का उछाल आया है. मौजूदा समय में 1 किलो चांदी की कीमत एक लाख रुपये है.
सराफा बाजार में ये है सोने के रेट-
पिछले सप्ताह में सोने की कीमतों में बढ़ौतरी (Gold Price Hike) देखने को मिल रही है. 24 कैरेट गोल्ड 5,010 रुपये महंगा हो रहा है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड का दाम 4600 रुपये बढ़ रहा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 95,820 रुपये प्रति 10 ग्राम होने की है. दिल्ली (Delhi Gold Price Hike) के सराफा बाजार में शुक्रवार, 11 अप्रैल को सोने की कीमत 6,250 रुपये उछलकर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी.
चांदी के ये हैं रेट-
दूसरी कीमती धातु चांदी (silver rate today) का भाव भी बढ़ा है. पिछले एक सप्ताह में ये 6000 रुपये महंगी हुई है. वर्तमान कीमत 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है. इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 12 अप्रैल को चांदी के भाव में 1500 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई. इसके बाद औसत भाव (gold price today) 96200 रुपये प्रति किलो. हो गया.
रिटेल में कहां पहुंचे भाव?
तनिष्क की वेबसाइट पर आज 24 कैरेट सोने की कीमत 124690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. जबकि 12 अक्टूबर को भी इसके यही रेट थे, यानी रिटेल में कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत आज तनिष्क की वेबसाइट पर 114300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इसके रेट में भी कोई बदलााव नहीं हुआ.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसमें तेजी का रुख
सोने-चांदी में ये तेजी महज घरेलू बाजार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसमें तेजी का रुख देखने को मिला. इंटरनेशल मार्केट में 13 अक्टूबर 2025 की स्थिति में स्पॉट गोल्ड 1.67 फीसदी चढ़कर 4,051 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया. जानकारों के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितताओं और भारत में दिवाली की शॉपिंग सीजन के बीच बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है.

