दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखी जा रही है और और ये 700 रुपये घटकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Gold Silver Rate: आपके लिए खुशखबरी ये है कि बीते 10 दिन में सोने-चांदी के दाम 6 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं और ये अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी की खबर के बाद से ऐसा हुआ है. रुपये में गिरावट और डॉलर की मजबूती के चलते सोना की चमक भी कम हो रही है. 5 नवंबर को सोने के दाम से 10 दिन बाद सोना करीब 5000 रुपये के करीब सस्ता हुआ है.
कल किन भाव पर बंद हुए सोना और चांदी
गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखी गई और ये 700 रुपये घटकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया. 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी.
चांदी में 2310 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज
चमकीली मेटल चांदी भी 2310 रुपये लुढ़ककर 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम था. सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये घटकर 76,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी.

