By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की खबर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की खबर
NationalRajasthan

स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की खबर

DB News
Last updated: 25/03/2026 10:42 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. मनोहरथाना के पिपलोदी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन की छत गिर गई.

Source : DB News Update

Contents
राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. मनोहरथाना के पिपलोदी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन की छत गिर गई.शिक्षा मंत्री ने की पुष्टि60 से अधिक बच्चों के दबे होने की आशंकाहादसे का कारण क्या है?जिला मुख्यालय से 110 KM दूरसीएम ने जताया दुखहादसे पर अशोक गहलोत का ट्वीट

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Rajasthan School Building Collapse: राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में शुक्रवार (25 जुलाई) सुबह बड़ा हादसा हुआ, जब मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरी, जिसके बाद दीवार भी ढह गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 बच्चों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है. साथ ही घायल बच्चों को मनोहरथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) भेजा गया है. वहां पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं.

शिक्षा मंत्री ने की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हादसे में तीन बच्चों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कलेक्टर से फोन पर बात कर राहत और बचाव के काम में तेजी लाने और घायल बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं.

60 से अधिक बच्चों के दबे होने की आशंका

हादसे के वक्त स्कूल में दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि छत अचानक भरभराकर गिरी और आशंका है कि 60 से ज्यादा बच्चे अंदर ही फंस गए. हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है.

हादसे का कारण क्या है?

बता दें कि शुरुआती जानकारी के अनुसार स्कूल भवन की छत जर्जर अवस्था में थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. वहीं भारी बारिश के कारण दीवार में नमी आने से कमजोरी भी स्थानीय लोगों के द्वारा बताए गए कारणों में से एक है.

जिला मुख्यालय से 110 KM दूर

यह जगह झालावाड़ मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर है. हालांकि स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू करने में जुटी है. 4 जेसीबी मशीनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी बच्चों को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, क्लास में उस वक्त करीब 35 बच्चे थे, जो हादसे की चपेट में आ गए. इनमें से 4 की मौत हो गई है. हालांकि कई का अस्पताल में इलाज जारी है. गंभीर घायलों को झालावाड़ के बड़े अस्पताल में रेफर जा रहा है. कलेक्टर भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं.

सीएम ने जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें.’

हादसे पर अशोक गहलोत का ट्वीट

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, ‘झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है. मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं.’

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateRajasthan School Building Collapse
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM बने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?