Gurmeet Ram Rahim Singh News: गुरमीत राम रहीम सिंह को फरलो पर 21 दिनों के लिए बाहर आने की इजाजत मिल गई है. वह आते ही अपने आश्रम में चला गया है.
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: सुप्रिया
Gurmeet Ram Rahim Singh Release: गुरमीत राम रहीम सिंह को 10वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आया है. चुनाव आते ही उसे कभी पैरोल तो कभी फरलो के माध्यम से जेल से बाहर आ ही जाता है. इसको लेकर राम रहीम के समर्थक गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां का बयान भी मीडिया में वायरल हो रहा है. वे कहते हैं और वह डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख है. राम रहीम को भारतीय कानून की पेचिदगियों की वजह से रिहाई मिलती है. इसी कारण अब फिर से दुष्कर्म का दोषी राम रहीम को पिछले 4 साल में 10वीं बार जेल से बाहर आने का मौका मिला है.
राम रहीम को 20 साल की है सजा
राम रहीम को साध्वियों से रेप में 20 साल की सजा मिली है और पत्रकार छत्रपति की हत्या में उसे उम्रकैद की सजा मिली है. साल 2017 से ही राम रहीम जेल में बंद है और इस सात साल की सजा में वो 8 महीने से भी ज्यादा वक्त तक जेल से बाहर रहा है. इसकी प्रमुख वजह राजनीति में मजबूत पकड़ बताई जा रही है. जब-जब राम रहीम के प्रभावी क्षेत्र में चुनाव होते हैं, उसे जेल से बाहर आने का मौका मिल ही जाता है.
क्या है पैरोल और फरलो, जिसका फायदा उठा रहा राम रहीम?
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवीई चंद्रचूड़ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच के एक फैसले के मुताबिक फरलो हो या पैरोल, दोनों ही जेल से कुछ दिनों की रिहाई के लिए होती है, लेकिन दोनों में अंतर होता है. एक कैदी, जिसे सजा हो चुकी है, उसे कम से कम तीन साल जेल में बिताने के बाद फरलो दी जा सकती है, जबकि बहुत जरूरी हो तो कुछ घंटो या कुछ दिनों के लिए पैरोल मिलती है, लेकिन वो भी तब जब कैदी सजा का कम से कम एक साल जेल में बिता चुका हो.
हालांकि पैरोल और फरलो दोनों में एक और अंतर है और वो ये है कि अगर कैदी को पैरोल पर रिहा किया जाता है, तो जितने दिन की पैरोल होती है, उतने अतिरिक्त दिन सजा के तौर पर काटने पड़ते हैं. मगर फरलो को सजा में ही जोड़ा जाता है. इसे और आसान भाषा में समझें तो पैरोल पर रिहाई किसी खास काम से मिलती है, जबकि अच्छा चाल-चलन हो तो छुट्टी के तौर पर फरलो मिल जाती है.
जेल से बाहर आने का कब-कब मिला मौका
- -2017 में जेल जाने के बाद राम रहीम को पहली बार पैरोल मिली और वह जेल से बाहर आया, वजह-उसकी मां की बीमारी.
- -24 अक्टूबर 2020 को उसे एक दिन की पैरोल मिली. तब भी वजह मां की बीमारी ही रही.
- -21 मई 2021 को जेल से बाहर आया. वो भी एक दिन की पैरोल ही थी और तब भी वजह मां से मिलना ही था.
- – 7 फरवरी 2022 को पैरोल पर बाहर आया था और तब उसे 21 दिनों की पैरोल मिली थी. वजह पंजाब में विधानसभा चुनाव.
- -राम रहीम को जून 2022 में एक महीने के लिए जेल से बाहर आया, तब भी हरियाणा में निकाय चुनाव थे.
- – अक्तूबर 2022 में 40 दिन के लिए बाहर आया, तब हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा के चुनाव थे.
- – जुलाई 2023 में जब राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली तो हरियाणा में पंचायत के चुनाव थे.
- -नवंबर 2023 में 29 दिनों की पैरोल मिली तो राजस्थान में विधानसभा के चुनाव थे.
- -जनवरी 2024 में जब वो 50 दिनों के लिए बाहर आया था तो देश में लोकसभा के चुनाव थे
- – अब अगस्त 2024 में उसे 21 दिनों की पैरोल मिली है तो हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने के साथ ही यूपी की कुछ सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं.

