MP News मैहर. मेंटेनेंस के चलते 12 दिनों तक बंद है रोपवे, जिला प्रशासन नवरात्रि की तैयारी में जुटा
By : DB News Update | Edited By : सुप्रिया
Maihar Mandir Ropeway Closed: नवरात्रि के त्यौहार में अब कुछ दिन ही बचे हैं. ऐसे में मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजी मां शारदा देवी का मंदिर प्रशासन भी तैयारियों में लग गया है. हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर माता रानी की दर्शन करते हैं. ऐसे में जिला प्रशासन भी यहां तैयारियों में जुट गया है. साथ ही व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटा है. शारदा मंदिर तक पहुंचाने वाले रोपवे को बुधवार 18 सितंबर से बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद रोपवे की शुरुआत एक अक्टूबर से होगी.
1063 सीढ़ियां चढ़ने के बाद होंगे माई के दर्शन
जनकारी के अनुसार रोपवे सर्विस को अचानक बंद करने का कारण मेंटेनेंस बताया जा रहा है. दरअसल, 18 सितंबर से 30 सितंबर तक रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रहेंगी. इस दौरान दर्शनार्थियों को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी.
व्यवस्था में जुटा प्रशासन
दरअसल, 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सजग है. मेले से पहले रोपवे का मेंटेनेंस किया जाना है. इसका ख्याल रखा जा रहा है कि मेले के दौरान कोई खामी नहीं आए. मेंटेनेंस के दौरान मशीनरी का मेंटेनेंस करने के साथ ही सिक्योरिटी चेक भी होगा. रोपवे ऑपरेट करने वाली दामोदर रोपवे कंपनी के प्रबंधन ने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन को दी है.

