By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 2025 बिहार चुनाव: 121 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में 1250 से अधिक नामांकन दाखिल!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bihar > 2025 बिहार चुनाव: 121 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में 1250 से अधिक नामांकन दाखिल!
BiharNationalPolitics

2025 बिहार चुनाव: 121 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में 1250 से अधिक नामांकन दाखिल!

DB News
Last updated: 18/10/2025 11:35 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

पहले चरण में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं. इनके अलावा मंत्री मंगल पांडे और विजय कुमार चौधरी (जदयू) भी जोर आजमाइश करते नजर आएंगे.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
पहले चरण में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं. इनके अलावा मंत्री मंगल पांडे और विजय कुमार चौधरी (जदयू) भी जोर आजमाइश करते नजर आएंगे.इंडिया गठबंधन से ज्यादा उम्मीदवारउदारता देखने को नहीं मिल रहीलगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं तेजस्वी यादवपहले चरण में इन्हें लगाना है जोरBJP के मुख्यमंत्रियों का बिहार में डेरा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के चुनाव होने हैं. इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई है. नामांकन प्रक्रिया में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण का मतदान 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होना है. इसके लिए अब तक 1,250 से अधिक उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं. यह संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई जिलों से आंकड़े आने बाकी हैं.

इंडिया गठबंधन से ज्यादा उम्मीदवार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कम-से-कम आधा दर्जन सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन के एक से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि यदि इनमें से कोई प्रत्याशी 20 अक्टूबर तक नाम वापिस नहीं लेता है तो ‘फ्रैंडली फाइट’ की स्थिति बन सकती है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, तीन वामदलों और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) वाले गठबंधन में अब तक सीटों के बंटवारे को लेकर स्पष्टता नजर नहीं आ रही है. कौन सी पार्टी किन सीटों पर लड़ेगी, इसे लेकर भी भ्रम की स्थिति निर्मित है.

उदारता देखने को नहीं मिल रही

सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों  पर है  कि कांग्रेस ने जाले सीट पर राजद नेता ऋषि मिश्रा को अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ने की अनुमति दी है, लेकिन बदले में राजद ने लालगंज सीट पर उदारता नहीं दिखाई, जहां माफिया एवं राजनीतिक नेता मुन्ना शुक्ला की पुत्री शिवानी शुक्ला ने नामांकन दाखिल किया, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार राजा भी मैदान में हैं. वैशाली और कहलगांव में भी राजद-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर की स्थिति बन रही है. इसके अलावा कांग्रेस को कम-से-कम तीन सीटों – बछवाड़ा, राजापाकर और रोसेरा- पर भाकपा उम्मीदवारों से मुकाबला करना पड़ सकता है.

लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं तेजस्वी यादव

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इस बार स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उनकी पार्टी 2020 में चार सीटें जीतने में सफल रही थी. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं राज्यसभा में जाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, बल्कि चाहता हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बने और मैं उपमुख्यमंत्री बनूं.’’ ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं.

पहले चरण में इन्हें लगाना है जोर

पहले चरण में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तरापुर) और विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय) सहित कई दिग्गज नेता चुनावी रण में हैं. इनके अलावा मंत्री मंगल पांडे (बीजेपी) और विजय कुमार चौधरी (जदयू) भी चुनाव मैदान में हैं. इधर बीजेपी ने तेजतर्रार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सारण में एक रैली को संबोधित किया और उसके बाद पटना में ‘‘बुद्धिजीवी सम्मेलन’’ में भाग लिया.

BJP के मुख्यमंत्रियों का बिहार में डेरा

जद(यू )नेताओं ने शाह के बयान का स्वागत किया, जबकि राजद और कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि शाह ने स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि नीतीश कुमार को सत्ता में लौटने पर फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. उधर बीजेपी शासित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों क्रमश: देवेंद्र फडणवीस, मोहन यादव, प्रमोद सावंत, पुष्कर सिंह धामी और मोहन मझी ने भी बिहार के विभिन्न जिलों में दौरा कर, NDA उम्मीदवारों के साथ नामांकन दाखिल करने में शिरकत की और जनसभाओं में हिस्सा लिया.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Bihar Election 2025DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article छप्पन भोग से भगवान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर आया?
Next Article अयोध्या की तर्ज पर नर्मदा तट भी दीपों से हुआ जगमग, लेजर लाइट शो ने बांधा समां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?