जानें इस बार की महाशिवरात्रि पर क्या विशेष है, शिव पूजा का फल कैसे प्राप्त होगा?
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
Mahashivratri 2025: फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी. इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर प्रयागराज में महाकुंभ के अमृत स्नान का खास संयोग बन रहा है. ऐसे में शिवरात्रि पर्व का महत्व कई गुना बढ़ गया है. महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान का मुहूर्त सुबह 5.09 से सुबह 5.59 तक बन रहा है. वहीं शिव पूजा का मुहूर्त शाम 6.19 से रात 9.26 प्रदोष काल में करना उत्तम होगा.
क्या करें और क्या न करें?
- महाशिवरात्रि पर ब्रह्म मुहूर्त में तीर्थस्थल पर नदी स्नान करें, अगर घर पर हैं तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. शिवरात्रि व्रत का संकल्प लें.
- बालू या मिट्टी के शिवलिंग बनाकर गंगाजल से जलाभिषेक करें. पंचामृत चढ़ाएं.
- नदी में पितरों के नाम तर्पण करें, केसर युक्त खीर का भोग लगाएं. रात में घी का दीपक लगाकर 4 प्रहर की पूजा करें.
- दीन दुखियों, जरुरतमंदों को चावल, दूध, दही, घी, शक्कर आदि का दान करें. रात्रि जागरण करें.
इस मंत्र जाप से मिलती है सद्गति
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

