By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
National

बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

DB News
Last updated: 19/03/2026 12:29 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

कल लोकसभा में मौजूद रहने को कहा, 3 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में लोकसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होना है, कांग्रेस के इस व्हिप को के सुरेश ने जारी किया है, वो विपक्ष की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के उम्मीदवार भी हैं.

Source : MEDIA

Contents
कल लोकसभा में मौजूद रहने को कहा, 3 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में लोकसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होना है, कांग्रेस के इस व्हिप को के सुरेश ने जारी किया है, वो विपक्ष की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के उम्मीदवार भी हैं.लोकसभा अध्यक्ष के लिए पक्ष और विपक्ष में रारभाजपा ने ओम बिड़ला को तो कांग्रेस ने के. सुरेश को बनाया लोकसभा अध्यक्ष का उम्मीदवारकांग्रेस ने भी जारी किया व्हिपविपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिएकोडिकुन्निल सुरेश इंडिया ब्लॉक के सबसे वरिष्ठ सांसददिलचस्प रहेगा चुनाव

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Congress Whip To MPs: संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है. इसको लेकर सत्ताधारी दल और विपक्षी दलों में तकरार देखने को मिल रही है. ये चुनाव कल यानि बुधवार को होने वाला है. इसी क्रम में कांग्रेस ने लोकसभा में अपने सांसदों को कल 26 जून को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है.

कांग्रेस संसदीय दल की ओर से सांसदों को लिखी चिट्ठी में कहा, “कल लोकसभा में बहुत अहम मुद्दा लाया जाएगा. लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से निवेदन किया जाता है कि कृपया सुबह 11 बजे से सदन के स्थगित होने तक सदन में उस्थित रहें. इस संदेश को बहुत महत्वपूर्ण माना जाए.” कांग्रेस के इस व्हिप को के सुरेश ने जारी किया है, वो विपक्ष की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के उम्मीदवार भी हैं.

वहीं, बीजेपी ने भी अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए सत्र के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

लोकसभा अध्यक्ष के लिए पक्ष और विपक्ष में रार

18वीं लोकसभा में 1952 के बाद पहली बार अध्यक्ष पद के लिए जंग देखने को मिलेगी. दरअसल, एनडीए की तरफ से ओम बिरला का मुकाबला I.N.D.I.A ब्लॉक के के. सुरेश से है. शुरुआत में, अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्ष के बीच आम सहमति बनती दिख रही थी लेकिन फिर विपक्ष ने मांग की कि उपसभापति का पद उन्हें दिया जाना चाहिए, लेकिन एनडीए ने सशर्त समर्थन स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिससे आम सहमति नहीं बन पाई.

भाजपा ने ओम बिड़ला को तो कांग्रेस ने के. सुरेश को बनाया लोकसभा अध्यक्ष का उम्मीदवार

एनडीए ने लोक सभा अध्यक्ष पद के लिए कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला को उम्मीदवार बनाया है. वे 2019 से 2024 तक लोकसभा के स्पीकर रहे हैं. जबकि इंडिया ब्लाॅक की ओर से कांग्रेस ने आठ बार से सांसद के. सुरेश को उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस ने भी जारी किया व्हिप

कांग्रेस ने भी अपने सभी लोक सभा सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है. एनडीए के उम्मीदवार ओम बिड़ला मजबूत स्थिति में हैं. उन्हें 293 सांसदों का समर्थन है. इनके अलावा कुछ निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के सांसदों का भी उन्हें समर्थन मिल सकता है. दूसरी ओर विपक्ष के उम्मीदवार के. सुरेश के समर्थन में करीब 234 सांसद हैं.

विपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिए

“मीडिया में खबरे आ रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि विपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिए. राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खर्गे को फोन किया और उनसे स्पीकर को समर्थन देने का अनुरोध किया. पूरे विपक्ष ने कहा कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे, लेकिन परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को ही दिया जाता है. राजनाथ सिंह ने कहा कि वह मल्लिकार्जुन खर्गे को वापस फोन करेंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है,” इस बीच, भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब कार्यवाहक स्पीकर के रूप में कार्यरत हैं.

कोडिकुन्निल सुरेश इंडिया ब्लॉक के सबसे वरिष्ठ सांसद

कोडिकुन्निल सुरेश, जिन्हें इंडिया ब्लॉक के सबसे वरिष्ठ सांसद माना जाता है, ने 2024 में आठवीं बार लोकसभा चुनाव जीता है. वे वर्तमान में केरल के मावेलिकारा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसके अतिरिक्त, वे कांग्रेस की केरल इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के मुख्य सचेतक का पद संभालते हैं.

दिलचस्प रहेगा चुनाव

विपक्ष के उम्मीदवार के. सुरेश के समर्थन में करीब 234 सांसद हैं. इससे चुनाव दिलचस्प होने की उम्मीद है. क्योंकि इस चुनाव से यह सिद्ध हो जाएगा कि विपक्ष कितनी मजबूरी के साथ अपना पक्ष लोक सभा में रख पाएगा. क्योंकि विपक्ष की मजबूती इसी से सिद्ध होने वाली है. वहीं एनडीए के बिड़ला पहले से मजबूत स्थिति में हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ओवैसी के नारे पर बवाल, बीजेपी नेता टी. राजा सिंह ने हमला बोला
Next Article स्पीकर चुनाव से पहले ममता ने बढ़ाई NDA की टेंशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?