इस साल ₹10,571 महंगा हुआ, सोने के रेट बढ़ने के तीन कारण बताए जा रहे
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
Gold price today: 10 ग्राम सोने की कीमत 1,043 रुपए बढ़कर 86,733 रुपए हो गई है, यह ऑल टाइम हाई है. इस साल सोना 10,571 महंगा हुआ हुआ है. बीते दिन चांदी भी 1,543 रुपए बढ़कर 97,566 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई. इस साल चांदी 11,549 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है. इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है.
सोने के रेट बढ़ने के 3 कारण…
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है.
महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है.
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं.

