1.25 लाख नौकरियां, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ी, छूट केवल सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Rajasthan Budget 2025 : राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को 100 की बजाय अब 150 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी. बजट में सरकार ने की इसकी घोषणा तो कर दी, लेकिन कंडीशन लगा दी कि यह छूट केवल सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगी. राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया. सरकार अगले एक साल में सवा लाख नौकरियां देगी. साथ ही, प्राइवेट सेक्टर में भी डेढ़ लाख नौकरियां पैदा की जाएंगी. 150 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. पत्नी के साथ खरीदी गई 50 लाख तक की प्रॉपर्टी सस्ती होगी. स्टांप ड्यूटी में 0.5% की छूट मिलेगी. 70 लाख किसानों को सालाना 9 हजार रुपए मिलेंगे. बजट घोषणाएं अप्रैल 2025 से लागू होंगी.

