पीएम नरेन्द्र मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में छतरपुर पहुंचे. वहां उनका बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वागत किया.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Bageshwar Dham News: पीएम नरेंद्र मोदी आज 23 फरवरी रविवार को छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बागेशवर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टिट्यूट की आधारशिला रखी. इसके पहले पीएम मोदी ने यहां मंदिर में बालाजी की पूजा की. वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की तारीफ की.
उन्होंने कहा, ”हम बहुत उत्साहित हैं. पीएम मोदी वीरों, हीरों, संत और महंतों की धरती पर आए हैं. दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता यहां हैं. हम आपका अभिनंदन करते हैं. यह एक बेहतरीन पल है. आभार के लिए शब्द काफी नहीं हैं. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप भी कहते हैं ‘भारत के महान पीएम”
धीरेंद्र शास्त्री ने इससे पहले बागेश्वर धाम में पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्हें बालाजी महाराज का विग्रह और स्मृति चिह्न भेंट की गई. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद थे.


