सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे विराट कोहली, 11 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीते
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
IND vs AUS Champions Trophy 2025: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल (Champions Trophy Final 2025) में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. दुबई में खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 264 रन बनाए थे. जवाबी पारी में भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत लिया. भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा, जिन्होंने दबाव खेलते हुए 84 रन की पारी खेली.
दुबई में भारत ने चौथी जीत दर्ज की
दुबई में भारतीय टीम ने जीत का चौका लगा दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी, ये फैसला बहुत हद तक अच्छा भी रहा. ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में दुबई मैदान पर 250 रनों का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम जरूर बनी और 265 रनों का आंकड़ा भी छू लिया. लेकिन लक्ष्य को डिफेंड करने में असफल रहा. भारत अब दुबई मैदान में 250 रनों से ज्यादा लक्ष्य को चेज करने वाला दुनिया का केवल चौथा देश बन गया है.
लगातार तीसरा फाइनल खेलने उतरेगा भारत
चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल में लगातार तीसरी बार भारतीय टीम ने परचम लहराया है. इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. भारतीय टीम 2017 में भी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस बार पाकिस्तान के हाथों उसे 180 रनों की विशाल हार झेलनी पड़ी थी. अब यह लगातार तीसरा मौका है जब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेल रही होगी. बताते चलें कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अभी तक बांग्लादेश, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को हरा चुका है.

