By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: छत्तीसगढ़ में 2 एनकाउंटर, 30 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Chhattisgarh > छत्तीसगढ़ में 2 एनकाउंटर, 30 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 2 एनकाउंटर, 30 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

DB News
Last updated: 13/03/2026 12:26 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बीजापुर और कांकेर में हुए दो अलग-अलग एनकाउंटर में कुल 30 नक्सलियों को ढेर किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत की ओर एक और बड़ी सफलता हासिल की है.

By : DB News update| Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
बीजापुर और कांकेर में हुए दो अलग-अलग एनकाउंटर में कुल 30 नक्सलियों को ढेर किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत की ओर एक और बड़ी सफलता हासिल की है.नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम -गृह मंत्रीऑपरेशन में शामिल थे 600 जवानबस्तर के आईजी ने मीडिया से क्या कहा?जवानों को सुरक्षित निकालने का प्रयास

Source : DB News Update

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया. नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें कुल 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया. बीजापुर पुलिस ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 26 नक्सली मारे गए हैं. वहीं चार नक्सलियों को कांकेर में मार गिराया गया. हालांकि इसमें एक जवान भी शहीद हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान गुरुवार (20 मार्च) सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है. बीजापुर के गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर था. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है. इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.

नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम -गृह मंत्री

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हुई इस कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत की ओर एक और बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ कठोर नीति अपना रही है और जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. 31 मार्च तक देश को नक्सल मुक्त बना दिया जाएगा.

ऑपरेशन में शामिल थे 600 जवान

मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी है कि पुलिस की बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमा पर गंगालूर थाना से लगभग 26 किमी दूर कार्रवाई हुई है. यह कार्रवाई बैलाडीला पहाड़ी के पास पुरंगेल, गमपुर, एंड्री के जंगल और पहाड़ में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तक चली. इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग पर 26 नक्सली के शव मिले हैं, जबकि इधर महाराष्ट्र की सीमा से सटे कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमा पर हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर किया गया है.

मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शव को जवान द्वारा लाद कर लाया जा रहा है. घटना अंडरी के जंगल में सुबह हुई है। लौटते जवान का एसपी ने हौसला बढ़ाया। और कहा कि यह संयुक्त अभियान रहा. इस अभियान में कोबरा, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल रहे. दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर के जवानों द्वारा घेराबंदी कर आपरेशन किया गया था. लगभग 600 के लगभग जवान इस अभियान में शामिल रहे. शिनाख्त की कार्यवाही जारी है.

बस्तर के आईजी ने मीडिया से क्या कहा?

मीडिया के माध्यम से  जाानकारी लगी है कि बीजापुर मुठभेड़ में एके-47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर), 303 रायफल , इंसास रायफल सहित स्वचलित हथियार मिले हैं, तो कांकेर मुठभेड़ के बाद एसएलआर, 303 रायफल, बैरेल ग्रेनेड लांचर मिले हैं, जिनसे अनुमान लगाया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में कुछ बड़े कैडर के हो सकते हैं.

बस्तर आईजी ने बताया कि बैलाडीला पहाड़ी के पास के जंगलों में पश्चिम बस्तर डिविजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले से डीआरजी, कोबरा बटालियन और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त टीम को बुधवार की रात को अभियान पर भेजा गया.

जवानों को सुरक्षित निकालने का प्रयास

उन्होंने बताया कि, “गुरुवार की सुबह सुरक्षा बल के जवान पुरंगेल, गमपुर होते हुए एंड्री के जंगल के पास स्थित पहाड़ी की घेराबदी करते हुए आगे बढ़े तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से लगभग चार से पांच घंटे तक गोलीबारी हुई है. कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों के शव समेत बरामद किया गया है. सभी जवानों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है.” यदि यह कार्रवाई कारगर साबित होती है तो पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई किए जाने की भी चर्चा है.

You Might Also Like

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया

‘ डरावना हुआ ट्रेन का सफर…’ बिलासपुर और मिर्जापुर ट्रेन हादसे से लोग सहमे!

‘मोंथा’ चक्रवाती तूफान आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा

3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

CG में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

TAGGED:Bijapur EncounterDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article चैत्र नवरात्रि में मातारानी के 9 दिन के 9 भोग और 9 परिधान कौन से हैं ? जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?