Aaj Ka Rashifal, 27 March 2025: आज 27 मार्च 2025, गुरुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 27 मार्च 2025, गुरुवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. दूसरो से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आर्थिक मामलों में सुधार होगा. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
चली आ रही समस्या का समाधान होगा. बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा. महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा. व्यर्थ की उलझनें रहेंगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
चली आ रही समस्या का समाधान होगा. धर्मगुरु या पिता का सहयोग मिलेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
दांपत्य जीवन सुखमय होगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जीवनसाथी से मतभेद होगा. व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किसी महिला के कारण तनाव भी मिल सकता है.

