T20 World Cup 2024 Final IND vs SA: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चैंपियन बनने के बाद पिच पर गए और वहां की मिट्टी को जुबाना पर लगाया. रोहित का यह वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है.
Source : MEDIA
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: Supriya
T20 World Cup 2024 Final IND vs SA: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया विश्व विजेता बन गई है. भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीत लिया. इस जीत के बात भारतीय खिलाड़ी काफी इमोशनल नजर आए. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या समेत कई खिलाड़ी रो पड़े. भारत के चैंपियन बनने के बाद रोहित ने जो किया, वह जानकर आपके मन में भी उनको लेकर सम्मान बढ़ जाएगा. रोहित ने जीत के बाद पिच की मिट्टी खाई.
दरअसल आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें रोहित पिच की मिट्टी चखते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित ने इस पल को यादगार बनाने के लिए यह किया. रोहित के वीडियो पर कई तरह के कमेंट आए. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा भी गाड़ा. रोहित और विराट ने अब टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. लिहाजा इन दोनों खिलाड़ियों के यह पल और ज्यादा यादगार हो गया. रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब जीत लिया.
पांड्या के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव की भी अहम भूमिका रही
टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक पांड्या बुरी तरह रोते हुए नजर आए. पांड्या को रोहित ने मैच का आखिरी सौंपा था. उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बहुत ही अच्छे से निभाते हुए भारत को जीत दिला दी. टीम इंडिया के लिए पांड्या के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव की भी अहम भूमिका रही. उन्होंने बहुत ही मुश्किल परिस्थिति में एक शानदार कैच लपका. यह कैच भारत की जीत में अहम साबित हुआ. टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया.
लेटकर क्यों मनाया जश्न
जब उनसे पिच पर लेटकर जमीन पर बार-बार हाथ मारने वाले जश्न के बारे में पूछा गया, तो रोहित ने कहा कि वे सभी सहज थे और उनका कोई विशेष कारण नहीं था. रोहित ने बताया, वे चीजें वास्तव में नहीं हैं. मुझे नहीं लगता कि मैं उनका वर्णन कर सकता हूं क्योंकि कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं था. यह सब था… आप जानते हैं, जो कुछ भी सहज रूप से आ रहा था.
ठीक से सो नहीं पाए रोहित
कपिल देव और एमएस धोनी के बाद विश्व कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने रोहित ने कहा, ‘हां, यह अहसास वाकई अवास्तविक है. मैं अभी भी कहूंगा कि यह पूरी तरह से समझ में नहीं आया है. यह एक शानदार पल था. ‘हमने टीम के साथियों के साथ सुबह तक खूब मस्ती की. इसलिए मैं फिर से कहूंगा कि मैं ठीक से सो नहीं पाया. लेकिन, मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है.
आप जानते हैं, ऐसे दिन के बाद नींद न आना, मुझे बिल्कुल भी परेशानी नहीं है. मेरे पास घर वापस जाकर सोने के लिए बहुत समय है. इसलिए मैं इसे पूरा करने जा रहा हूं. लेकिन फिर से, जैसा कि मैंने कहा, यह पल हम सभी के लिए बहुत खास था. और मैं इसे जीना चाहता हूं. मैं हर पल, हर सेकंड, हर मिनट को जीना चाहता हूं जो बीत रहा है. मैं इसका पूरा फायदा उठाना चाहता हूं.
रोहित ने कहा,”पिछली रात हमने अच्छा समय बिताया, हमने तड़के तक टीम के साथियों के साथ खूब मस्ती की.” वह मुस्कुराने से खुद को नहीं रोक पाए और फिर थोड़े भावुक हो गए. उन्होंने कहा,”मैं कहूंगा कि मैं ठीक से सो नहीं पाया लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरे पास वापस जाकर सोने के लिए बहुत समय है. मैं इस पल को जीना चाहता हूं, हर मिनट, हर सेकेंड जो बीत रहा है और मैं इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगा.”
उन्होंने बताया कि 11 साल में पहली बार आईसीसी खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व करके कैसा लगा. उन्होंने कहा,”मैच खत्म होने से लेकर अब तक यह एक शानदार पल रहा है. यही आपकी भावनाएं और अहसास है.” रोहित शीर्ष क्रम में शानदार प्रदर्शन की बदौलत टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह बनाने में सफल रहे. रोहित ने कहा,”हमने इतने लंबे समय तक इसके बारे में सपना देखा था, हमने इतने लंबे समय तक एक टीम के रूप में कड़ी मेहनत की और इसे (ट्रॉफी) अपने साथ देखकर काफी राहत महसूस हुई.” उन्होंने कहा,”जब आप किसी चीज के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अंत में आपको वह मिल जाती है तो वाकई बहुत अच्छा लगता है.”

