By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रामनवमी: UP में दरगाह पर लहराया भगवा झंडा, पश्चिम बंगाल में शांति से निकले जुलूस, एमपी में शोभायात्रा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > रामनवमी: UP में दरगाह पर लहराया भगवा झंडा, पश्चिम बंगाल में शांति से निकले जुलूस, एमपी में शोभायात्रा
Religion

रामनवमी: UP में दरगाह पर लहराया भगवा झंडा, पश्चिम बंगाल में शांति से निकले जुलूस, एमपी में शोभायात्रा

DB News
Last updated: 06/04/2025 10:25 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

रामनवमी के मौके पर जगह-जगह निकाला गया जुलूश, भगवान श्रीराम की मनभावन झांकियां रहीं शामिल


By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
रामनवमी के मौके पर जगह-जगह निकाला गया जुलूश, भगवान श्रीराम की मनभावन झांकियां रहीं शामिलएमपी के जबलपुर में निकली भव्य शोभायात्रारामनवमी के उत्सव में लगाए गए जय श्री राम के नारेमुसलमानों ने बांटी मिठाई और पिलाया पानीयूपी में भी रामनवमी की धूमसंभल में धूमधाम से निकाली शोभा यात्रादरगाह पर लहरा दिया भगवा झंडामहाराष्ट्र में राम भक्तों पर मुसलमानों ने बरसाए फूल

Ram Navami 2025 Celebration: रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार आज (06 अप्रैल, 2025) को देशभर में कई जगह शोभा यात्राएं निकाली गईं और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. देश भर में रामनवमी की धूम रही. जहां अशांति की आशंका थी, वहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए थे. यहां तक कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) दोनों पार्टियों के नेताओं ने रामनवमी के उत्सव हिस्सा लिया. वहीं UP में दरगाह पर भगवा झंडा लहराया, जो चर्चा का विषय बन गया. एमपी के विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया.

एमपी के जबलपुर में निकली भव्य शोभायात्रा

एमपी के जबलपुर में भव्य व विशाल शोभायात्रा जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई. यह शोभायात्रा विगत 45 वर्षों से सनातन धर्म महासभा के बैनर तले निकाली जा रही है, जिसका नेतृत्व श्रीनरसिंह मंदिर गीताधाम के श्रीमहंत द्वारा किया जाता रहा है और उस परंपरा का निर्वहन आज भी किया जा रहा है. इस शोभायात्रा में संस्कारधानी जबलपुर के सभी मंदिरों के पदाधिकारी शामिल रहे. शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के चरित्र से संबंधित अलग-अलग स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं, जो आकर्षण का केन्द्र रहीं. इस अवसर पर भगवान श्रीराम के अनेक स्वरूपों का दर्शन भक्तों ने किया. जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जा रहा था. शोभायात्रा में राजनीति से जुड़े सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और भगवान श्रीराम का आशिर्वाद प्राप्त किया.

रामनवमी के उत्सव में लगाए गए जय श्री राम के नारे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के मौके पर सुबह से ही उत्सव शुरू हो गया था, जिसमें ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए भक्त जुलूस और धार्मिक आयोजन में शामिल हुए. श्रद्धालु भगवा झंडे, भक्ति संगीत और रामायण के दृश्यों को दर्शाती झांकियों के साथ सड़कों पर उमड़ पड़े.

मुसलमानों ने बांटी मिठाई और पिलाया पानी

मालदा में सांप्रदायिक सौहार्द्र का प्रदर्शन करते हुए मुसलमानों ने एक शोभायात्रा के दौरान मिठाई और पानी की बोतलें बांटी और श्रद्धालुओं को फूल भेंट किए. इन आयोजनों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी की मदद भी ली गई. संवेदनशील जगहों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए थे.

यूपी में भी रामनवमी की धूम

रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुआ. लखनऊ में इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और हवन के साथ सुबह से ही मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस बल सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.’

संभल में धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा

संभल में राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्राएं निकाली गईं और लोग डांस करते हुए नजर आए. इस दौरान व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए. जगह-जगह पुलिस बल, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रहा और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी गई. राम नवमी पर चंदौसी के राम बाग धाम स्थित पर बनी 51 फुट ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है. वहीं, नव दुर्गा मंदिर, बगिया वाली माता मंदिर, रायसत्ती माता मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है.

दरगाह पर लहरा दिया भगवा झंडा

रामनवमी के मौके पर प्रयागराज में हिंदू संगठनों के सदस्यों ने सालार मसूद गाजी की दरगाह पर भगवा झंडा लहरा दिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भगवा झंडा लेकर दरगाह की छत पर चढ़ गए और गुंबद पर भगवा लहराकर नारेबाजी की. हालांकि पुलिस के पहुंचने पर ये सभी लोग फरार हो गए.

महाराष्ट्र में राम भक्तों पर मुसलमानों ने बरसाए फूल

नागपुर में रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाए. मुस्लिम सेवा समिति से जुड़े एक शख्स ने कहा, नागपुर शहर भाईचारे का प्रतीक है और आज इसका संदेश देना है. जिस तरह से ईद पर हिंदू भाई हमारा स्वागत करते हैं वैसे ही हम हिंदू भाइयों पर फूल बरसाकर एकता संदेश देने आए हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsRam Navami 2025 Celebration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article राम नवमी पर आज अयोध्या में भगवान का सूर्य तिलक देखने उमड़ी भक्तों की भीड़
Next Article आज बिगड़े हुए काम बनेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?