26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को NIA हेडक्वार्टर की हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा गया है, जहां आज से 8 एजेंसियों की मौजूदगी में कैमरे के सामने पूछताछ शुरू होगी.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को NIA हेडक्वार्टर में रखा गया है. इस स्पेशल सेल की साइज लगभग 14 बाय 14 फीट है. इसमें एक बिस्तर जमीन पर लगा हुआ है और साथ ही एक अटैच बाथरूम की सुविधा भी दी गई है. ग्राउंड फ्लोर पर बनी यह सेल हाई-सिक्योरिटी लैस है. इस सेल में चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जहां पर केवल 12 चुनिंदा NIA अधिकारियों को ही आने-जाने की अनुमति है.
कैमरे के सामने होगी पूरी पूछताछ
NIA अधिकारियों की एक अहम मीटिंग के बाद आज से तहव्वुर राणा से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इस पूछताछ को दो CCTV कैमरों की निगरानी में रिकॉर्ड किया जाएगा ताकि हर एक जवाब को दस्तावेज के तौर पर संभाला जा सके. इंटेरोगेशन के दौरान समय-समय पर ब्रेक भी दिए जाएंगे.
राणा को पूछताछ के दौरान बाहर मूवमेंट की इजाजत नहीं होगी और उससे संबंधित हर कार्रवाई इसी सेल के अंदर ही की जाएगी. यहां तक कि उसे दिया जाने वाला खाना और दूसरी जरूरत की चीजें भी सेल में ही मुहैया कराई जाएंगी.
8 एजेंसियों ने भेजी पूछताछ की मांग
NIA को राणा से पूछताछ के लिए अब तक देश की 8 बड़ी एजेंसियों से रिक्वेस्ट मिल चुकी है. माना जा रहा है कि इस केस से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय एंगल्स पर भी पड़ताल हो सकती है. अमेरिका से भारत लाए गए तहव्वुर राणा के केस को NIA बेहद गंभीरता से देख रही है.

