By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से फिर फायरिंग, सेना ने दिया जवाब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jammu & Kashmir > जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से फिर फायरिंग, सेना ने दिया जवाब
Jammu & Kashmir

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से फिर फायरिंग, सेना ने दिया जवाब

DB News
Last updated: 09/04/2026 11:28 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

ऑपरेशन सिंदूर-: पंजाब में आधी रात धमाकों की आवाज सुनी गई, एलओसी में 15 भारतीयों की मौत हो गई थी

Source : DB News Update

Contents
ऑपरेशन सिंदूर-: पंजाब में आधी रात धमाकों की आवाज सुनी गई, एलओसी में 15 भारतीयों की मौत हो गई थीपाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम से लेकर कई मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया है.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर के चार इलाकों में गोलाबारी की है. इसमें कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर शामिल हैं. भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बुधवार को पुंछ में LoC पर फायरिंग के चलते 15 भारतीयों की मौत हो गई थी.

ऑपरेशन सिंदूर के 24 घंटे के बाद बुधवार-गुरुवार की आधी रात अमृतसर और जालंधर में धमाकों की आवाज सुनाई दी. अमृतसर में रात 1:02 बजे से लेकर 1:09 बजे के बीच छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं. हालांकि, यह साफ नहीं है कि धमाके किस वजह से हुए हैं.

भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी. इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए.

PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए तीनों सेनाओं की तारीफ की. ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि यह नया भारत है. पूरा देश हमारी ओर देख रहा था. यह तो होना ही था.

पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम से लेकर कई मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया है.

भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते हालत के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के डीजीपी से बात की. साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट सुरक्षा पर सीआईएसएफ के डीजी से बात की. भारत ने इससे पहले जवाबी एक्शन में भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम से लेकर कई मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया है. वहीं इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी पाकिस्तान भारी गोलाबारी कर रहा है जिसका भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. भारत के सरहदी इलाके खासकर राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर अलर्ट मोड पर हैं. भारत ने पाकिस्तान में जोरदार जवाबी हमला किया है. कई मिसाइलें दागी हैं. इस बीच दिल्ली में बड़ी हलचल है. विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनएसए अजित डोभाल के साथ बैठक की है.

कुपवाड़ा में रात में फायरिंग रुक गई थी, लेकिन सुबह तड़के फिर फायरिंग शुरू हो गई है. LOC पर लगभग सभी जगहों पर फायरिंग हो रही है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
जम्मू में सायरन की आवाज़ सुनाई देने के बाद पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. वीडियो में धमाके की आवाज़ और सायरन की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं. भारत ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर पर पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले को नाकाम किया
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है. यह जानकारी हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) ने दी है.

भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्‍तान के कई शहरों में उसकी एयर डिफेंस सिस्‍टम को निशाना बनाया, जिनमें से लाहौर में एक को नष्‍ट कर दिया गया. इसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी की जा रही है.

You Might Also Like

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 की मौत, पुल और सड़कें बहीं

किश्तवाड़ में बादल फटा, 38 लोगों की मौत, 35 की हालत नाजुक

सावन के आखिरी सोमवार से पहले अनंतनाग में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, शिवलिंग

J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateOperation Sindoor
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 5 लोगों की मौत
Next Article हिसाब बराबर करने अभी और हैं 12 आतंकी कैंप, क्या होने वाला है सिंदूर-2.0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?