नंदी महाराज को भोलेनाथ का परम भक्त कहा जाता है. अक्सर लोग नंदी जी के कान में अपनी विश को कहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं किस कान में कहने से पूरी होती है मनोकामना.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Nandi Bhagwan: मान्यता है कि नंदी जी के कान में कहने से सीधे बात शिव जी तक पहुंचती है. इसीलिए लोग नंदी महाराज के बाएं कान में अपनी इच्छा जताते हैं. नंदी महाराज को भगवान शिव का परम भक्त कहा जाता है. जिस मंदिर में शिव जी की मूर्ति होती है उनके साथ नंदी भगवान जरुर होते हैं क्योंकि उनकी पूजा भी शिव जी के साथ की जाती है. नंदी महाराज शिव जी की सवारी भी है. ऐसा माना गया है नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कहने से विश जल्द ही पूरी हो जाती है.
नंदी, भगवान शिव के गणों में से भी एक हैं. महादेव के साथ-साथ नंदी जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मत है कि भगवान शिव अधिकतर अपनी तपस्या में ही लीन रहते हैं. ऐसे में उन तक अपनी इच्छा पहुचाने के लिए नंदी जी का सहारा लिया जाता है.
कैसे करें पूजन
- शिव मंदिर में पूजा करते समय मौन व्रत रखना चाहिए. इसके बाद उनकी पूजा करनी चाहिए. इसके बाद नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कहें और दाहिने को बंद कर दें.
- नंदी महाराज से अपनी इच्छा कहने से पहले ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से शिव जी अपने भक्तों की मनोकामना शीर्घ पूर्ण कर देते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कहते समय इस बात का पूर्ण रूप से ध्यान रखना चाहिए, कि आपके द्वारा कही गई बात कोई और न सुन रहा हो, इसलिए अपनी बात कहते समय आपको अपना मुंह भी ढक लेना चाहिए. मनोकामना कहने के बाद नंदी जी को कुछ भेंट जैसे – फल, प्रसाद या धन आदि अर्पित करना चाहिए. अंत में कहें कि ‘नंदी महाराज हमारी मनोकामना पूरी कीजिए.’
बांए कान में ही क्यों कहें इच्छा
नंदी महाराज के बाएं कान में अपने मनोकामना को कहें और शिव जी तक आपकी बात जरुर पहुंचेगी. नंदी जी के कान में ऐसा इच्छा कहनी चाहिए, जिसका पूरा होना संभव हो. इसी के साथ किसी के अहित से जुड़ी इच्छा भी नंदी जी के कान में नहीं कहनी चाहिए.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

