By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चातुर्मास में विष्णु जी क्यों विश्राम करते हैं, जानें वजह…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > चातुर्मास में विष्णु जी क्यों विश्राम करते हैं, जानें वजह…
Religion

चातुर्मास में विष्णु जी क्यों विश्राम करते हैं, जानें वजह…

DB News
Last updated: 23/09/2025 5:13 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

चातुर्मास के चार महीने विष्णु जी योगनिद्रा में रहते हैं, और इस समय सभी मांगलिक कार्य पर रोक रहती है.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
चातुर्मास के चार महीने विष्णु जी योगनिद्रा में रहते हैं, और इस समय सभी मांगलिक कार्य पर रोक रहती है.कब शुरू हो रहा चातुर्मास 2025 ?क्यों 4 महीने विश्राम करते हैं विष्णु जी ?

Chaturmas 2025: चातुर्मास चार महीने का रहता है. जो आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से शुरू होकर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तक चलता है. इन चार महीनों में भगवान विष्णु विश्राम करते हैं और सृष्टि का संचालन भगवान शिव के पास होता है. आखिर ऐसा क्या हुआ था जो जगत के पालनहार को 4 महीने तक पाताल में विश्राम करना पड़ता है, आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी.

कब शुरू हो रहा चातुर्मास 2025 ?

चातुर्मास से आशय चार माह (श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक) से है. इस साल चातुर्मास 6 जुलाई से शुरू होकर 1 नवंबर 2025 तक रहेगा.

क्यों 4 महीने विश्राम करते हैं विष्णु जी ?

पौराणिक कथा के अनुसार राजा बलि ने तीनों लोकों पर अपना अधिकार जमा लिया था. घबराए इंद्रदेव व अन्य सभी देवताओं ने जब भगवान विष्णु से सहायता मांगी तो श्री हरि ने वामन अवतार लिया. कहा जाता है राजा बलि बड़े पराक्रमी और दानी थे. भगवान विष्णु वामन अवतार में उनसे भिक्षा मांगने पहुंचे. उन्होंने राजा बलि से तीन पग भूमि का दान मांगा. राजा बलि ने दान देने का वचन दिया. तब वामन जी ने विशाल रूप धारण किया और एक पग में पृथ्वी, दूसरे पग में स्वर्गलोक को नाप लिया.

तीसरे पग के लिए कोई स्थान न होने पर राजा बलि ने अपना सिर भगवान के सामने झुका दियाय भगवान ने तीसरा पग राजा बलि के सिर पर रखा और उन्हें पाताल लोक में निवास करने का आदेश दिया.राजा बलि की भक्ति और दानवीरता से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें वरदान मांगने को कहा. राजा बलि ने भगवान से वरदान मांगा कि ”वे उनके साथ ही पाताल लोक में रहना चाहते है” श्री हरि ने राजा बलि का वचन स्वीकार कर लिया.

इससे सभी देवी-देवता और देवी लक्ष्मी चिंतित हो उठी. देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को पाताल लोक से मुक्त कराने लिए स्त्री बनकर राजा बलि के पास पहुँच गईं. इन्होंने राजा बलि को अपना भाई मानते हुए राखी बांधी और बदले में भगवान विष्णु को पाताल से मुक्त करने का वचन मांग लिया.

भगवान विष्णु अपने भक्त को निराश नहीं करना चाहते थे इसलिए बलि को वरदान दिया कि वह साल आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक पाताल लोक में निवास करेंगे, इसलिए इन चार महीनों में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Chaturmas 2025DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article लखटकिया हुआ सोना, 10 ग्राम की कीमत 1 लाख के पार
Next Article कब से शुरू है Gupt Navratri 2025? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?