अप साइड दूसरा साइट गेज रिपेलेशमेंट कार्य के चलते लिया गया बंद करने का निर्णय, रेलवे के अिधकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से बंद करने का लिया निर्णय
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Railway News, जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के अंतर्गत जबलपुर शहर सिविल लाइन से रानीताल और कलेक्ट्रेट को जोड़ने वाला पुल नंबर 2 के अप साइड का दुसरा हाइट गेज रोड ट्रैफिक से डैमेज हो गया था, जिसे टेम्प्रेप्री लगाकर रोड यातायात चालू किया गया था.
अब उसे स्थाई बनाया जाएगा. इसके लिए सहायक मंडल इंजीनियर जबलपुर उपमंडल के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत कार्य कराया जाएगा. इस पुल की Existing हाइट गेज से 7.50 मीटर दूर कैरब्स के तरफ शिफ्ट किया जाएगा. जिसकी Existing Bridge से दूरी 20.50 मीटर रहेगी. इसी के चलते एक दिन दिनांक 29. जून 2025 को प्रात: 10.00 से रात्रि 23.00 बजे तक पुल नं.-2 से सड़क यातायात बंद रहेगा.
वैकल्पिक व्यवस्था अंडरपास का करें उपयोग
रेल प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि इस दौरान आने-जाने वाले की वैकल्पिक व्यवस्था अंडरपास पुल नंबर एक एवं पुल नंबर दो से आवागमन किया जा सकता है. जिससे कार्य सुचारू रूप से किया जा सके और आम आदमी के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. रेलवे के अधिकारियों ने यह व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से की है.

