By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बारिश में जबलपुर के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य का दिलकश नजारा देखने के अद्भुत स्पॉट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > बारिश में जबलपुर के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य का दिलकश नजारा देखने के अद्भुत स्पॉट
Madhya Pradesh

बारिश में जबलपुर के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य का दिलकश नजारा देखने के अद्भुत स्पॉट

DB News
Last updated: 03/04/2026 9:59 PM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसून ट्रैक की थीम पर किया जा सकता है काम. प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों की ट्रैकिंग तक नहीं कराई जा रही.

Source : DB News Update

Contents
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसून ट्रैक की थीम पर किया जा सकता है काम. प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों की ट्रैकिंग तक नहीं कराई जा रही.इन जगहों पर आने का बना सकते हैं प्लाननिदान फाल का झरना पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केन्द्रखंदारी जलाशय का अद्भुत नजाराबरगी डेम की लहरों के बीच मिलता है समुद्री तट का एहसासपर्यटकों को भटकाव से रोकने करें ट्रैकिंगये स्पॉट्स करेंगे आकर्षितबैलेंस रॉक और रानीदुर्गावती किला भी है आकर्षण का केन्द्र

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jabalpur Tourism: मानसून आते ही मध्य प्रदेश जबलपुर के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य का दर्शन करने का एक अलग ही मजा है. यहां के ऐसे स्पॉट हैं जिनका नजारा देखते ही बनता है. यह शहर प्रकृति की खूबसूरती से ढंका है. यहां की हरियाली, झरने, जंगल का माहौल और नर्मदा तट के रमणीय स्थल दिल को खुश कर देते हैं. इस मौसम में आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने के साथ जबलपुर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं.

इन जगहों पर आने का बना सकते हैं प्लान

अगर आप वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जबलपुर जिले के प्राकृतिक जलप्रपात भेड़ाघाट, निदान फाल, बैलेंस रॉक, मदन महल किला, बरगी डेम, गौरीघाट का विराट नर्मदा घाट सहित आसपास के धर्म स्थल ये ऐसी जगहें हैं, जहां न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं, बल्कि यहां मानसून ट्रैक और फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन माहौल है.

निदान फाल का झरना पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केन्द्र

कटंगी रोड पर स्थित निदान फाल बारिश के दिनों में पर्यटकों के लिए सबसे खूबसूरत जगह के रूप में पहचान बनाता जा रहा है. क्योंकि पहाड़ी से गिरता पानी एक अलग ही सुकून देेता है. यहां बड़ी संख्या में लोग बारिश के दिनों में निदान फाल का आनंद  लेने के लिए पहुंचते हैं. इस निदान फाल की खूबसूरती केवल बारिश के दिनों में ही देखने को मिलती है. इस कारण सबसे ज्यादा पर्यटक बारिश के दौरान निदान फाल जाते हैं.

खंदारी जलाशय का अद्भुत नजारा

बारिश के दिनों में खंदारी जलाशल पानी से लबालब भर जाता है और जलाशय का जल स्तर जैसे ही बढ़ता है और डेम से पानी नीचे गिरने लगता है. यहां का नजारा देखकर आपका मन सुकून से भर जाएगा. पानी की बूंदे झर-झर करते हुए नीचे गिरती हैं और जलाशय के चारों तरफ फैली हरियाली एक अलग ही दृश्य निर्मित करती है. जलाशय के बीच बनने वाला इन्द्रधनुष मनमोहक दिखाई पड़ता है. जो पर्यटक प्रकृति से प्रेम करते हैं. उनके लिए यह पिकनिक स्पॉट सबसे अच्छा है. क्योंकि यहां न केवल झरना दिखाई देगा. बल्कि हरियाली भी आपका मन मोह लेगी.

बरगी डेम की लहरों के बीच मिलता है समुद्री तट का एहसास

जबलपुर से करीब 35 किमी दूर नर्मदा नदी में बनाया गया बरगी डेम है, जो बारिश के दिनों में लबालब भर जाता है और जब तेज हवाएं चलती हैं तो बरगी डेम की लहरें समुद्र तट का एहसास कराती हैं. क्योंकि पानी का वेग उसी रफ्तार से बांध के तट से टकराता है, जिस रफ्तार से हवाएं चल रही होती हैं. बरगी डेम के जब गेट खुलते हैं, उस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां की खूबसूरती देखने के लिए पहुंचते हैं और प्राकृतिक आनंद लेते हैं. बारिश के दिनों में पर्यटकों के लिए सबसे सुंदर जगह में से एक बरगी डेम ही है.

पर्यटकों को भटकाव से रोकने करें ट्रैकिंग

स्पॉट                               रेलवे स्टेशन से दूरी                                       बस स्टैण्ड से दूरी
भेड़ाघाट                             20 किमी                                                    18 किमी
निदान फाल कटंगी            30 किमी                                                    25 किमी
बरगी डेम                          35 किमी                                                     40 किमी
खंदारी गोराबाजार            12 किमी                                                      10 किमी
बगदरी पाटन रोड             25 किमी                                                      35 किमी
भैसाघाट कटाव                40 किमी                                                       45 किमी
नजारा व्यू प्वाइंट             65 किमी                                                       60 किमी
सिंग्रामपुर  कटंगी रोड     65 किमी                                                       60 किमी
गौबच्छाघाट भेड़ाघाट        35 किमी                                                     30 किमी
स्वर्गद्वारी भेड़ाघाट           25 किमी                                                      22 किमी

ये स्पॉट्स करेंगे आकर्षित

जिले में स्थित रानी दुर्गावती व्यू प्वाइंट समाधि रोड, भंवरताल पार्क, विजय नगर कचनार सिटी शंकर जी की विशाल मूर्ति, गौरीघाट महाआरती, तिलवाराघाट व्यू प्वाइंट, ओपन एयर थियेटर गौरीघाट भटौली, भेड़ाघाट बंदरकूदनी, बरगी स्थित शंकर भगवान का मंदिर, लम्हेटाघाट सहित अनेक धार्मिक स्पॉट आकर्षण का केन्द्र हैं. जहां आने के बाद पर्यटकों को आनंद की अनुभूति होगी.

बैलेंस रॉक और रानीदुर्गावती किला भी है आकर्षण का केन्द्र

जबलपुर का प्रसिद्ध स्थल मदन महल पहाड़ी के बीच एक पत्थर पर रानी दुर्गावती का किला बना है और उसी के नजदी एक पत्थर के ऊपर दूसरा पत्थर महज 18 सेंटीमीटर जगह पर रखा है. ये दोनों स्थान बारिश के दिनों में मनमोहक एहसास दिलाते हैं. क्योंकि प्राकृतिक रूप से हरियाली से घिर जाते हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSTourism Spot
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise3
Angry0
Previous Article MP जबलपुर में 43 करोड़ का धान घोटाला, राइस मिलर्स और अधिकारियों सहित 28 पर FIR
Next Article भेड़ाघाट के पत्थरों में छिपा है तिल-तिल बढ़ने का रहस्य!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?