Aaj Ka Rashifal, 21 July 2025 : आज 21 जुलाई 2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 21 जुलाई 2025, सोमवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज के दिन कोई नया कार्य प्लान कर सकते हैं, कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी, नए अवसरों की संभावना. आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव रहेगा, यात्रा में खर्च संभव. पढ़ाई में रुचि रहेगी, लेकिन ध्यान केंद्रित रखना होगा. परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखेगी, जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. सूर्य देव को जल चढ़ाएं और गौघृत का दीपक जलाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
शिक्षा के क्षेत्र में नया सत्र शुरू कर सकते हैं, वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. रुका हुआ धन मिलेगा, भाईयों से आर्थिक सहयोग संभव. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इनकम में संतुलन रहेगा. नए विषयों में रुचि बनेगी. परिवार में मान-सम्मान मिलेगा, पत्नी से मधुर संबंध रहेंगे. श्रीकृष्ण को सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
जीवनसाथी की मदद से कार्य में सफलता मिलेगी. नई साझेदारी से लाभ होगा, बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. आय में बढ़ोतरी होगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा, परिवार का सहयोग मिलेगा. तुलसी को जल दें, माता-पिता का आशीर्वाद लें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
कार्य क्षेत्र में नया निर्णय ले सकते हैं, योजनाएं सफल होंगी. वाहन या संपत्ति की खरीद हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. एकाग्रता में कमी आ सकती है, सतर्क रहें. माता का आशीर्वाद मिलेगा, मन विचलित रह सकता है. भगवान शिव को बिल्वपत्र अर्पित करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
साझेदारी में सफलता मिलेगी, ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा. बड़ी डील होने की संभावना है. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. मनचाही सफलता मिलने की संभावना. परिवार के साथ यात्रा संभव है, संबंध बेहतर होंगे. “ॐ सूर्याय नमः” का जाप करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
नौकरी के प्रयास सफल होंगे, नए अवसर मिल सकते हैं. ऑनलाइन व्यापार में उन्नति के संकेत. आमदनी बढ़ेगी, आर्थिक सहयोग मिलेगा. शिक्षा में रुचि बनी रहेगी. संतान की भावनाएं समझें, संबंधों में संवेदनशीलता रखें. हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
परिश्रम का फल मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव भी रह सकता है. प्रगति होगी लेकिन गिरावट का भी अनुभव हो सकता है. आय के स्रोत बढ़ेंगे पर खर्च अधिक रहेगा. परीक्षा में सफलता संभव है. पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. मंदिर में इत्र और फूल चढ़ाएं.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
नई योजनाओं की खोज में रहेंगे, धैर्य से काम लें. नई शुरुआत का समय, लेकिन जल्दबाजी से बचें. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. ध्यान भटक सकता है, पढ़ाई में लगन रखें. तनाव संभव, भावनाओं को समझें. मंगलवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पुराने काम पूरे होंगे, सुधार के संकेत. प्रतिस्पर्धा में जीत के योग. निवेश से लाभ होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. प्रेम जीवन में खुशियां, पारिवारिक सुख. श्रीरामचरितमानस का पाठ करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि. बड़ा आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग. ईमानदारी से रिश्ते मजबूत होंगे. शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
अधूरे काम पूरे होंगे, प्रसन्नता रहेगी. साझेदार के साथ यात्रा लाभकारी रहेगी. रुका हुआ धन मिल सकता है. एकाग्रता में वृद्धि होगी. पारिवारिक विवादों में सुधार होगा. शनि मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
जल्दीबाज़ी में काम बिगड़ सकता है, संयम रखें. आर्थिक नुकसान की संभावना, सहयोगियों से मदद मिलेगी. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी. मंदिर में दूध-सेब का दान करें.

