Aaj Ka Rashifal, 31 July 2025 : आज 31 जुलाई 2025, गुरुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 31 जुलाई 2025, गुरुवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज आत्मविश्वास से कार्य करें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है. नौकरी में पदोन्नति या कार्य की सराहना हो सकती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. सूर्य को जल अर्पित करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें. बाहरी राज्य की यात्रा के योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा. गौ माता को हरा चारा खिलाएं.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है. नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी. सेहत सामान्य रहेगी. भगवान गणेश की आराधना करें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
मन भावुक हो सकता है. किसी करीबी से अनबन की संभावना है. विवादों से बचें और धैर्य रखें. चावल का दान करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
करियर में सफलता मिलेगी. किसी वरिष्ठ अधिकारी से सहयोग मिलेगा. प्रेम में कुछ खटपट संभव है. पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
नया निवेश करने से पहले सोच-विचार करें. पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान दें. तुलसी में जल चढ़ाएं.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
साझेदारी के कामों में लाभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. कानूनी मामलों से दूर रहें. सफेद मिठाई का दान करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. प्रेम संबंधों में ईगो टकरा सकता है. सुबह के समय एक लोटा पानी में लाल फूल डालकर सूर्य भगवान को अर्पित करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
कोई शुभ समाचार मिल सकता है. विद्यार्थियों को सफलता के योग हैं. धन लाभ भी संभव है. हल्दी मिश्रित जल से स्नान करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
धैर्य और संयम से काम लें. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है. करियर में नए अवसर मिलेंगे. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का दिन मित्रों के साथ अच्छा बीतेगा. यात्रा के योग हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. काले तिल का दान करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
रचनात्मकता बढ़ेगी. लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव होगा. मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. नीले फूलों से विष्णु भगवान की पूजा करें.

