Aaj Ka Rashifal, 1 August 2025 : आज 1 अगस्त 2025, गुरुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 1 अगस्त 2025, गुरुवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन आपकी तरक्की का दरवाजा खोल सकता है. परिवार और समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. लेकिन ध्यान रखें, रिश्तेदारों को उधार देना आज भारी पड़ सकता है. जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज कुछ नया और अच्छा होने के संकेत हैं. किसी अपने से गिफ्ट या शुभ संदेश मिलेगा. लेकिन आज किसी को पैसा देना या कर्ज लेना-देना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है. बच्चों से जुड़ा कोई मामला सुलझेगा.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज अभी तक जो काम अटके थे, वे आगे बढ़ सकते हैं. मनचाहा काम मिलेगा. लेकिन किसी भी बात को बहस में न बदलें, वरना दिन खराब हो सकता है. परिवार के बुज़ुर्गों से सहयोग मिलेगा.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
संपत्ति खरीदने या निवेश के लिए समय ठीक है. विद्यार्थियों को खास लाभ मिलेगा. शाम बच्चों के साथ बिताएं और दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें. स्वादिष्ट भोजन से दिन और भी अच्छा बन जाएगा.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. व्यापारियों को खास लाभ मिल सकता है. लेकिन अगर पिता या किसी वरिष्ठ की सेहत खराब चल रही है, तो लापरवाही न बरतें. पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव भी संभव.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आपकी बातों और काम का लोग सम्मान करेंगे. लेकिन कुछ खर्च ऐसे होंगे जो न चाहकर भी करने पड़ेंगे. अपने मन से नकारात्मक विचारों को बाहर निकालें. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज आपका रुतबा बढ़ेगा, खासकर कार्यक्षेत्र और समाज में. परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. शाम को अपनों के साथ वक्त बिताकर सुकून मिलेगा. बच्चों की पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज कोई भाई या बहन आज दिल खुश कर देगा. बच्चों से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लेकिन अचानक हुए खर्चे आपको सोच में डाल सकते हैं. जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज आपके पास सब कुछ रहेगा, लेकिन कुछ न कह पाने की टीस भी हो सकती है. अपनी निजी बातें लोगों से साझा न करें. जो आपसे ईर्ष्या रखते हैं, वे इसका गलत फायदा उठा सकते हैं.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज आराम नहीं, काम का दिन है. जितना प्रयास करेंगे, उतना मिलेगा. किसी पुराने दोस्त से मिलकर दिल हल्का हो सकता है. पिता या चाचा से मदद मिलेगी.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है. बच्चे कोई बड़ी बात कर सकते हैं जिससे घर का नाम रोशन हो. व्यापार में कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. लेकिन जीवनसाथी की तबीयत पर ध्यान दें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज आप अपनी चतुराई से सभी काम निकाल लेंगे. जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा. प्यार और अपनापन महसूस होगा. अगर बीते कुछ समय से बीमार थे, तो अब सुधार नजर आएगा.

