MP में लग रहे पाकिस्तानी इंजीनियरों के हाथ से बने स्मार्ट मीटर, कांग्रेस का आरोप है कि एक तरफ बीजेपी सरकार राष्ट्रवादी बनती है, दूसरी तरफ पाकिस्तान के अधिकारियों कर्मचारियों के होने के बावजूद कंपनी को ठेका दिया गया.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP Jabalpur Smart Meter News: मध्य प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल मचा हुआ है. क्योंकि स्मार्ट मीटर को बनाने से लेकर लगाने पाकिस्तानी इंजीनियरों का हाथ है. कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि स्मार्ट मीटर्स का निर्माण सऊदी अरब की एक कंपनी कर रही है, जिसमें पाकिस्तान के इंजीनियर भी काम कर रहे हैं. एक कंसल्टेंट फर्म ने इसको लेकर साइबर सुरक्षा के खतरे की आशंका जताई है.
सूत्रों की मानें तो इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर आशंका जताई है कि यदि इन मीटरों में विदेशी कर्मचारियों की भागीदारी है, तो साइबर अटैक या डेटा लीक का खतरा बढ़ सकता है.
मामले की जांच जारी
मध्य प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका सऊदी अरब की कंपनी को मिला है. जानकारी के मुताबिक, दुबई बेस्ड अलफनार को यह प्रोजेक्ट सौंपा गया है, जिसने इंस्टॉलेशन की जिम्मेदारी Esyasoft Technologies Pvt. Ltd. को दी है. यह बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है, जिसने हाल ही में अपना मुख्यालय दुबई में शिफ्ट किया है. अब तक 16 जिलों में लगभग तीन लाख से कुछ अधिक मीटर लग चुके हैं.
हालांकि मध्य प्रदेश बिजली विभाग का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जो भी प्रक्रिया हुई है टेंडर के हिसाब से हुई है. फिर भी मामले में जांच की जा रही है.
आमने सामने आऐ दोनों दल
इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. कांग्रेस ने इसका विरोध जताते हुए बिजली दफ्तरों पर प्रदर्शन भी किया है. कांग्रेस का कहना है कि एक तरफ बीजेपी सरकार राष्ट्रवादी बनती है, दूसरी तरफ पाकिस्तान के अधिकारियों कर्मचारियों के होने के बावजूद कंपनी को ठेका दिया गया. यह दोहरा चरित्र है. कांग्रेस ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है. वहीं इस मामले में बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है, चीन से चंदा लेने वाली कांग्रेस राष्ट्रवाद की बातें कर रही है.

