भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और जल संरक्षण पर जोर देखने को मिला.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
79th Independence Day: आज 15 अगस्त पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े उत्साह और जोश के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. पूरा मैदान “वन्दे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा.
इस साल का थीम “एक सरोवर, एक संकल्प- जल संरक्षण” खास रहा. यह केवल देशभक्ति तक सीमित नहीं था, बल्कि लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और पानी बचाने का संदेश भी दिया.
कार्यक्रम के दौरान आसमान में तिरंगे रंगों के गुब्बारे छोड़े गए, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों और पारंपरिक नृत्यों ने लोगों का मन मोह लिया. हजारों की भीड़ ने इस शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन का आनंद लिया.

