By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मकर राशि वाले उधारी लेन-देन से बचें, मेष और मिथुन वालों का दिन खुशहाल रहेगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > मकर राशि वाले उधारी लेन-देन से बचें, मेष और मिथुन वालों का दिन खुशहाल रहेगा
Religion

मकर राशि वाले उधारी लेन-देन से बचें, मेष और मिथुन वालों का दिन खुशहाल रहेगा

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:38 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 17 जुलाई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 17 जुलाई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –

Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज बुधवार, 17 जुलाई 2024 के दिन आषाढ़ शुक्ल की एकादशी तिथि है. आज अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन शुभ और शुक्ल योग भी रहेगा.

आज राहुकाल दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से 02 बजकर 12 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, सिंह राशि वालों का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. आज मेष और मिथुन वालों का दिन खुशहाल रहेगा. वहीं कन्या के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा दिन.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –

मेष राशि (Aries):
आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है. संयम से काम लें, तो अच्छा लाभ मिलेगा. किसी कीमती वस्तु की खरीददारी करेंगे, जिससे धन लाभ होगा. दूसरों के बीच में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. नए दोस्त मिलेंगे जिनसे मिलकर पुरानी यादें ताज़ा होंगी. राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा में जायेंगे. आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है.

वृषभ राशि (Taurus):
आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा. फुटबॉल के खिलाडियों को आज अपने कोच से कुछ नया सीखने को मिलेगा. दिन खुशनुमा रहने वाला है. किसी महिला से सहयोग मिलेगा. बड़े बुजुर्गों का दिन अच्छा रहेगा. किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी. चिंतन की अधिकता रहेगी, फालतू की चिंता करने से बचे. टाइल्स का बिजनेस कर रहे लोगों को अधिक लाभ मिलेगा.

मिथुन राशि (Gemini):
आपका दिन एक खुशनुमा पल लेकर आएगा. आज अपने घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम को करेंगे. घर से निकलते वक्त दही खा कर निकले, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा. अपने मित्रों से किसी काम के बारे में सही सलाह ले सकते हैं. अपने कामों और अपने जीवन के बीच में बैलेंस बनाये रखेंगे. सिंचाई अधिकारी पिछले दिनों के रुके काम को आज पूरा कर लेंगे.

कर्क राशि (Cancer):
आज अपने दिन की शुरुआत योगाभ्यास से करेंगे, क्योकि योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है. मेडिकल छात्रों की आज प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है. व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति की राय नहीं लें. अपनी सूझ-बूझ से आप अच्छा लाभ कमाएंगे. परिवार की खुशहाली के लिए आप अच्छे से अच्छा उपाय करेंगे.

सिंह राशि (Leo):
आपका दिन लाभदायक रहने वाला है. मन बेहद प्रसन्न रहेगा. किसी नये बिजनेस की शुरुआत करेंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. वाणी की कठोरता को त्याग कर उन्नति करें. आपकी शोहरत में वृद्धि होगी और नई दिशा में काम करेंगे. धीरे-धीरे आप प्रगति करेंगे. शेयर मार्केटिंग से दूर रहना होगा, जिससे आपको किसी भी धन की हानि न हो.

कन्या राशि (Virgo):
दिन सामान्य रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगो की मेहनत रंग लाएगी. आज आप स्कूल में बच्चों की पेरेंट्स मीटिंग्स में जाएंगे. सिंगर्स का गाना आज काफी लोगों का पसंद आएगा जिससे उसकी खुशियां बढ़ेगी. धर्म से जुड़े विषयों पर आपको कोई निर्णय लेना पड़ेगा. धार्मिक कार्य करेंगे. बच्चों के साथ कोई ट्रिप प्लान करेंगे. पारिवारिक प्रेम और संतान पक्ष से सुख मिलेगा.

तुला राशि (Libra):
आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. आपको किसी नई जॉब का इंटरव्यू भी देना होगा. नई जॉब शुरू करने का आज अच्छा दिन है. अध्यापन के क्षेत्र में आज सम्मान मिलेगा. आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी. ऑफिस में आपके हार्ड वर्क की तारीफ होगी. पूरी निष्ठा से काम करेंगे. छात्रों का परीक्षाफल अच्छा रहने वाला है. आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा. दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है. आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और नए कार्यों की शुरुआत करेंगे और आगे बढ़ते जायेंगे. अपने जीवन में निश्चित बैलेंस बनाए रखें. भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी के बावजूद भी आपका परफॉरमेंस अच्छा रहेगा. आप के घर के छोटे बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर पाएंगे.

धनु राशि (Sagittarius):
आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है. किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा. आपसी विवादों में विजय मिलेगी. आप दिन- प्रतिदिन उनत्ति करेंगे. सरकारी अधिकारियो को सम्मान मिलेगा. मित्रों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान करेंगे. घरेलू सुख और दाम्पत्य जीवन का सुख अनुकूल रहेगा. समाज आपके कामों की तारीफ करेगा. किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है.

मकर राशि (Capricorn):
आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आयेगा. नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखना होगा. उधार लेन-देन से आपको आज बचना होगा. किसी काम को नये तरीके से करने की सोच सकते है और अच्छा करने का प्रयास करेंगे. आप कार चलाना सीखेंगे. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा. आज आपका कोई पुराना मित्र गांव से अचानक आपसे मिलने आ सकता है. फिजूल खर्चो पर आपको रोक लगाने की जरुरत है. आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

कुम्भ राशि (Aquarius):
आपकी दिनचर्या अच्छी रहने वाली है. कारोबार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे और लाभ भी होगा. आप अपने आप में आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. बड़ी से बड़ी समस्या को सावधानी पूर्वक सुलझा लेंगे. आपका समय मौज मस्ती में बीतेगा समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी. सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छा परिणाम मिलेगा. कोई नया लघु उद्योग स्टार्ट करेंगे, जिससे आपको अधिक से अधिक लाभ हो.

मीन राशि (Pisces):
आपका दिन लाभदायक रहेगा. काम के प्रति आपकी मेहनत से ऑफिस में आपका स्तर ऊंचा होगा. परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है. छात्रों कों अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है. धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. आपके अच्छे कामों की प्रशंसा होगी. आज अपने ईगो को छोड़कर दूसरो की सलाह पर भी काम करने की जरुरत है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDainik RashifalDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article निवेश और औद्योगिक विकास से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा : मुख्यमंत्री
Next Article शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का ‘विवाद और सनसनी फैलाने की आदत है…’ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?