अफगानिस्तान के कुनार और नंगरहार प्रांत में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 दर्ज की गई. वहीं 6.3 की तीव्रता का भूकंप भी आया, इस वजह से 250 लोगों की मौत हो चुकी है.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में रविवार (31 अगस्त) रात आए भूकंप की वजह से अभी तक 250 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं. अफगानिस्तान के कुनार और नंगरहार प्रांत में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 दर्ज की गई. वहीं 6.3 की तीव्रता का भूकंप भी आया.
अफगानिस्तान के सूचना मंत्रालय ने बताया कि रविवार देर रात देश के पूर्वी हिस्से में आए भूकंप में 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 500 घायल हो गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप जलालाबाद से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में 8 किलोमीटर की गहराई पर आया.
भूकंप के बाद शुरू हुआ बचाव कार्य
भूकंप की वजह से सैकड़ों घर मलबे में तब्दील हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है. शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 250 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
भूकंप ने जलालाबाद में बचाई तबाही
मीडिया रिपोर्ट में खबर है कि यूएस भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप जलालाबाद शहर से करीब 17 मील की दूरी पर आया. अगर जलालाबाद की बात करें तो यहां की आबादी करीब दो लाख है. यह राजधानी काबुल से 100 मील की दूरी पर है. जलालाबाद बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

