By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’
International

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

DB News
Last updated: 18/06/2026 11:55 AM
DB News
Share
6 Min Read
जी-7 मीटिंग में मोदी और ट्रंप की मुलाकात हुई.
SHARE

फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप की हुई मुलाकात. द्विपक्षीय मीटिंग के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की.

Source : MEDIA

Contents
फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप की हुई मुलाकात. द्विपक्षीय मीटिंग के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की.PM मोदी की लीडरशिप पर क्या बोले ट्रंप?ट्रंप ने कहा- हमारे बीच सबसे अच्छे रिश्तेअमेरिका के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और संबंधों की हुई समीक्षापरमाणु हथियारों की ताकत पर किया बड़ा खुलासाचीन के परमाणु हथियारों पर क्या बोले ट्रंप?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Trump-PM Modi Meeting: फ्रांस के एवियन में जी7 समिट हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात हुई. इस द्विपक्षीय मीटिंग में ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बारे मजाकिया अंदाज में ट्रंप ने कहा कि, ‘आप इस आदमी को देखिए, ये बहुत खूबसूरत दिखते हैं, बिल्कुल किसी फरिश्ते की तरह, लेकिन इनकी सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा, ये बातचीत के मामले में उतने ही ‘किलर’ हैं, ये बहुत सख्त व्यापारी (टफ ट्रेडर) हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति की बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी अपी हंसी रोक नहीं पाए.

PM मोदी की लीडरशिप पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते काफी मजबूत हैं. प्रधानमंत्री मोदी और भारत के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई. अमेरिका और भारत के बीच बहुत सारी चीजें आगे बढ़ रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी लीडरशिप और बातचीत करने की क्षमता के बारे कहा कि वे बहुत मजबूत बातचीत करने वाले नेता हैं. वास्तव में, वह सबसे अच्छे बातचीत करने वालों में से एक हैं.

ट्रंप ने कहा- हमारे बीच सबसे अच्छे रिश्ते

बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर भी खुलकर सकारात्मक बातें कहीं. उन्होंने कहा हमारे बीच सबसे अच्छे रिश्ते हैं. उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच या हमारे दोनों देशों के बीच इससे ज्यादा करीबी रिश्ता हो सकता है. इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले अमेरिका दौरे के बाद से दोनों देशों के बीच सहयोग काफी बढ़ा है. पिछले साल वॉशिंगटन में हमारी बेहद सफल बैठक हुई थी. उसके बाद से हमने अपने रिश्तों में नई गति और नई ऊर्जा दी है. दोनों देश कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं.

अमेरिका के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और संबंधों की हुई समीक्षा

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दोनों देशों के अधिकारी तय समय पर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लगातार मिलकर काम कर रहे हैं. हमारी टीमें भी आपस में लगातार बातचीत और सहयोग कर रही हैं. यहां बतादें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब भारत-अमेरिका संबंधों में रणनीतिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है. द्विपक्षीय मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और लोगों के बीच संबंधों में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की.

परमाणु हथियारों की ताकत पर किया बड़ा खुलासा

ट्रंप ने ईरान को लेकर G-7 समिट में कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में G-7 के दौरान इस डील पर साइन किए हैं. इससे पहले उन्होंने कहा कि अगर हमने B-2 बॉम्बर से ईरान पर हमला नहीं किया होता या फिर ये हमला सफल नहीं होता तो आज उनके पास परमाणु बम होता. इस दौरान उन्होंने चीन का भी जिक्र किया.

ट्रंप ने कहा, ‘वैसे तो हमारे पास दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना है, लेकिन मुझे ‘स्पेस फ़ोर्स’ पर गर्व है क्योंकि मैंने ही इसे शुरू किया था. आप यकीन नहीं करेंगे कि हमारे पास कितनी बेहतरीन चीज़ें हैं. इसीलिए हम इतने सफल रहे हैं. इसीलिए हमारी घेराबंदी (नाकेबंदी) इतिहास में एक अविश्वसनीय घटना के तौर पर याद की जाएगी. ऐसी घेराबंदी किसी ने कभी नहीं देखी. यह एक स्टील की दीवार की तरह है, लेकिन अगर हमने B-2 बॉम्बर से ईरान पर हमला न किया होता या वह सफल न होता तो उनके पास परमाणु हथियार. यानी बहुत ऊंचे स्तर का परमाणु बम होता. सबसे ऊंचे स्तर का नहीं, लेकिन काफ़ी ऊंचे स्तर का ज़रूर होता.’

चीन के परमाणु हथियारों पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दौरान चीन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास उनसे कहीं ज़्यादा बड़े हथियार हैं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि हमें कभी उनका इस्तेमाल न करना पड़े. हमारे पास सबसे ज़्यादा हथियार हैं. रूस दूसरे नंबर पर है. चीन अभी काफी पीछे है, लेकिन वह तेजी से आगे बढ़ रहा है. अफ़सोस की बात है कि वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. शायद 5 साल में वे हमारे बराबर आ जाएंगे.’

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

‘भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है…’, ट्रंप अपने दूत सर्जियो गोर के जरिए दिया संदेश?

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateDonald TrumpG7 SummitJbp NewsMP NEWSPMModiTrump-PM Modi Meeting
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं जीत
Next Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया, SIT की जद में चंपत राय!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?