By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं
International

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

DB News
Last updated: 10/07/2026 12:43 PM
DB News
Share
7 Min Read
अमेरिका-ईरान वार जारी
SHARE

रिपोर्ट-इजराइल ने ट्रम्प को हत्या की साजिश का अलर्ट दिया, ईरान बना रहा था प्लान, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले थे- मैं उनकी हिटलिस्ट में सबसे ऊपर

Source : MEDIA

Contents
रिपोर्ट-इजराइल ने ट्रम्प को हत्या की साजिश का अलर्ट दिया, ईरान बना रहा था प्लान, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले थे- मैं उनकी हिटलिस्ट में सबसे ऊपरUS-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल हल्का सस्ता“वे मुझे खत्म करना चाहते हैं- ट्रम्पअभी तक अमेरिका और ईरान के बीच हुई कार्रवाईहोर्मुज पर ईरान की काट नहीं ढूंढ पा रहा US- पूर्व अमेरिकी अधिकारीअमेरिका बोला- ईरान से समझौते की कोशिश जारी

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Iran Israel War latest News: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश बना रहा है. ईरान के दक्षिणी हिस्से में गुरुवार को कई जगह धमाके हुए. सरकारी मीडिया के मुताबिक, बुशहर परमाणु संयंत्र के आसपास, कोनारक और सीरिक समेत कई इलाकों में विस्फोट हुए. ईरान ने इन हमलों के लिए दुश्मन को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन किसी देश का नाम नहीं लिया. दूसरी ओर, अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि इन ताजा हमलों में अमेरिकी सेना शामिल नहीं थी और वॉशिंगटन अब भी तेहरान के साथ कूटनीतिक समाधान चाहता है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका इन हमलों के पीछे नहीं है, तो इसके पीछे इजराइल का हाथ हो सकता है. हालांकि, फिलहाल किसी भी पक्ष ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को ईरान में हुए ताजा धमाकों के पीछे अमेरिकी सेना का हाथ नहीं था. वहीं, दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शन-आधारित समझौते (MoU) को लागू करने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है.

US-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल हल्का सस्ता

अमेरिका और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, सप्ताहभर के हिसाब से दोनों प्रमुख बेंचमार्क अब भी बढ़त पर बने हुए हैं.

ब्रेंट क्रूड का भाव 6 सेंट (0.08%) गिरकर 76.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 4 सेंट (0.06%) फिसलकर 72.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा.

“वे मुझे खत्म करना चाहते हैं- ट्रम्प

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन को यह अलर्ट भेजा था. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और इससे पहले वे इस कथित साजिश को ट्रैक भी नहीं कर रहे थे. व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट पर सीधे टिप्पणी नहीं की.

इससे पहले ट्रम्प ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था, “वे मुझे खत्म करना चाहते हैं. मैं उनकी हर लिस्ट में सबसे ऊपर हूं.” उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें लगातार सुरक्षा का खतरा बना हुआ है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इजराइल का यह इनपुट ट्रम्प के ईरान को लेकर फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश का हिस्सा भी हो सकता है.

अभी तक अमेरिका और ईरान के बीच हुई कार्रवाई

  • अमेरिका ने बुशहर परमाणु ठिकाने के पास हमला किया. ईरान के मुताबिक अमेरिका ने बुशहर परमाणु ठिकाने को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया. हालांकि फैसिलिटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
  • ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, ईरान ने अमेरिका के हमलो के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं. हालांकि, इन देशों ने कई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है.
  • ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान में चीन और रूस से जुड़े एक रणनीतिक रेलवे पुल पर क्रूज मिसाइल से हमला किया. ईरान ने इसे युद्ध अपराध बताया.
  • रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव दोबारा बढ़ने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही गुरुवार को ठप रही. इससे वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी और कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.
  • अल जजीरा के मुताबिक, ईरान ने एक ही रात में कम से कम 1 करोड़ बैरल कच्चा तेल और फ्यूल ऑयल निर्यात के लिए भेज दिया. अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी फिर से लागू होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया.।
  • अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का कोई नियंत्रण नहीं है. CENTCOM ने ईरानी सरकारी मीडिया के उस दावे को गलत बताया, जिसमें कहा गया था कि स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाज सिर्फ ईरान की ओर से तय किए गए रूट का ही इस्तेमाल कर सकते हैं.

CENTCOM के मुताबिक, मई की शुरुआत से अब तक अमेरिकी बलों ने होर्मुज स्ट्रेट से 800 से ज्यादा कारोबारी जहाजों और 38 करोड़ बैरल कच्चे तेल की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कराई है.

होर्मुज पर ईरान की काट नहीं ढूंढ पा रहा US- पूर्व अमेरिकी अधिकारी

पूर्व अमेरिकी मरीन अधिकारी डैन ग्रेजियर का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की रणनीति की काट अमेरिका अब तक नहीं ढूंढ पाया है. उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी ताकत दिखाने के लिए बड़े हमलों की जरूरत नहीं है. छोटी-छोटी सैन्य कार्रवाइयों से भी वह अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है. ग्रेजियर ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के तटीय सैन्य ठिकानों और स्पीड बोट्स को निशाना बनाया है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला है.

अमेरिका बोला- ईरान से समझौते की कोशिश जारी

अमेरिका ने कहा है कि वह अब भी ईरान के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता जारी है और क्षेत्रीय मध्यस्थ बातचीत को पटरी पर बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं.

You Might Also Like

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

‘भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है…’, ट्रंप अपने दूत सर्जियो गोर के जरिए दिया संदेश?

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIran Israel WarMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे
Next Article दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?