भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया है और इसी के साथ टीम इंडिया फाइनल में पहुंची. बांग्लादेश को अब पाकिस्तान के साथ नॉक आउट मुकाबला खेलना है.
By : DB News update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Asia Cup 2025: भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच गया है. एशिया कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया पहली टीम बन गई है. अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज 25 सितंबर को नॉक आउट मैच खेला जाएगा, जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी, वो हमारी फाइनल में प्रतिद्वंदी टीम कहलाएगी. भारत उसी टीम के साथ फाइनल मैच खेलेगी.
बांग्लादेश को 41 रनों से हराया
एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे. वहीं टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 19.3 ओवर में 127 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया. भारत ने ये मैच 41 रनों से जीत लिया है.
नहीं चला सूर्यकुमार का बल्ला
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह तो बना ली है. लेकिन कप्तान सूर्या का खुद का फॉर्म ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में उन्होंने 47 रन बनाए थे, इसके आलावा 3 पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं. सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट होने वाले सूर्या बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए.
अभिषेक शर्मा का चला जादू, कुलदीप यादव चमके
भारत ने बांग्लादेश को 169 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों की पारी खेली. इनके अलावा शुभमन गिल ने 29 रन और हार्दिक पांड्या ने 38 रन बनाए. बाकी कोई और बल्लेबाज 10 से ज्यादा रन नहीं बना सका. वहीं कुलदीप यादव ने 17वें ओवर में लगातार दो विकेट चटका दिए. बांग्लादेश को इस समय जीत के लिए 22 बॉल में 57 रनों की जरूरत थी. वहीं भारत को तीन विकेट लेने थे.

