By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अयोध्या की तर्ज पर नर्मदा तट भी दीपों से हुआ जगमग, लेजर लाइट शो ने बांधा समां
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > अयोध्या की तर्ज पर नर्मदा तट भी दीपों से हुआ जगमग, लेजर लाइट शो ने बांधा समां
Madhya PradeshNationalUttar Pradesh

अयोध्या की तर्ज पर नर्मदा तट भी दीपों से हुआ जगमग, लेजर लाइट शो ने बांधा समां

DB News
Last updated: 19/10/2025 11:23 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

दीपावली की पूर्व संध्‍या पर 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमग हुआ एमपी जबलपुर का गौरीघाट, यूपी अयोध्या में दीप जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना है.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
दीपावली की पूर्व संध्‍या पर 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमग हुआ एमपी जबलपुर का गौरीघाट, यूपी अयोध्या में दीप जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना है.संतों के सानिध्य में आयोजित हुआ कार्यक्रमपूज्य संतों का रहा सानिध्यशंखनाद से शुरू हुआ कार्यक्रमअयोध्या में बना वर्ड रिकार्ड

Deepotsav MP Jabalpur 2025: दीपोत्सव का पर्व दीपावली के एक दिन पहले आज 19 अक्टूबर 2025 की शाम मां नर्मदा का पवित्र तट गौरीघाट दीपों से जगमगा उठा. नर्मदा के भक्तगणों द्वारा यहां 51 हजार दीपक जलाए गए. दीपोत्सव में पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाले पटाखों की आतिशबाजी की गई और लेजर शो गौरीघाट के वातावरण को अध्‍यात्मिकता और दिव्‍यता से भर दिया.

संतों के सानिध्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम

संत महात्‍माओं के सानिध्‍य में आयोजित दीपोत्‍सव के इस कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मां नर्मदा का पूजन किया. उन्‍होंने दीप प्रज्‍जवलित कर दीपोत्‍सव की शुरूआत की. इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अपने संबोधन में संस्‍कारधानी जबलपुर और प्रदेश वासियों को दीपोत्‍सव की बधाई दी तथा मॉं नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली तथा नागरिकों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि मां नर्मदा जी की प्रेरणा और पूज्य संतो के निर्देश पर इस चतुर्थ वर्ष में दीपावली की पूर्व संध्या पर मां नर्मदा के पावन तटों का हजारों दीपों को प्रज्वलित कर श्रृंगार किया गया और एक एक दीप जब प्रज्वलित हुआ तो उसके प्रकाश ने हमारी परंपरा, संस्कृति, आदर्शो और सिद्धांतो का अहसास कराया.

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मां नर्मदा और संतो के आशीर्वाद से गौरीघाट में मां नर्मदा के तट को सरयू के तट की तर्ज पर विकसित करने की कल्‍पनां जल्‍दी ही पूरी होने जा रही है. इसकी डीपीआर तैयार हो गई है, इसे एक सप्‍ताह के समक्ष पूज्‍य संतो के समक्ष प्रस्‍तुत किया जायेगा तथा आने वाले चार माह में इस पर कार्य भी शुरू हो जायेगा. उन्‍होंने कहा कि गौरीघाट में जिलहरीघाट से खारीघाट तक मां नर्मदा के तटों की इतनी सुंदर रचना तैयार होगी कि यह देश के सर्वश्रेष्‍ठ धार्मिक और पर्यटन स्‍थलों में शामिल होगा. मंत्री श्री सिंह ने कहा कि दीपावली की पूर्व संध्‍या पर आज हमने मां नर्मदा का जो अद्भुत श्रृंगार देखा है, ये आने वाले वर्षों में भी निरंतर जारी रहेगा तथा दो वर्ष बाद हम दीपोत्‍सव का यह कार्यक्रम मां नर्मदा के नए और सुंदर स्‍वरूप में वि‍कसित तटों पर मनायेंगे.

लोक निर्माण मंत्री ने दीपोत्‍सव के कार्यक्रम में साधु-संतो का सम्‍मान कर आशीर्वाद भी प्राप्‍त किया. कार्यक्रम को साधु-संतो ने भी अपने आशीर्वचनों से सुसिंचित किया और इस आयोजन के लिए मंत्री राकेश सिंह को बधाई दी.

पूज्य संतों का रहा सानिध्य

दीपोत्सव के आयोजन में जगतगुरु स्वामी डॉ. नरसिंहदेवाचार्य जी, पूज्य स्वामी बालगोविंदाचार्य जी, पूज्य स्वामी गिरीशानंद जी, पूज्य स्वामी राजाराम जी, स्वामी मुकुंददास जी महाराज, पूज्य पागलानंद जी महाराज, स्वामी कालीनंद जी, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी अशोकानंद जी महाराज, , साध्वी शिरोमणि, चन्द्रशेखरानंद जी, पं तरुण चौबे जी, पूज्य मैत्री दीदी जी सहित संतो का आशीर्वाद मिला. कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे, संतोष वरकडे एवं नीरज सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, नगर निगम अधयक्ष रिकुंज विज, प्रदेश भाजपा के कोषाध्‍यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्‍नेश सोनकर, ग्रामीण अध्‍यक्ष राजकुमार पटेल, कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, नगर निगम आयुक्‍त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड, अभय सिंह ठाकुर, पंकज दुबे, सुभाष तिवारी रानू, लेखराज सिंह मुन्‍ना भैया भी मौजूद थे.

शंखनाद से शुरू हुआ कार्यक्रम

दीपोत्सव का शुभारंभ संतों द्वारा शंखनाद के साथ किया. संस्कारधानी वासियों के सहयोग से सजा कर रखे गए 51 हजार दीपकों का प्रज्वलन किया गया. स्वास्तिक, ओम, पुष्प की आकृति एवं शुभ दीपवली की आकृति में गौरीघाट तट पर जगमगा रहे दीपक मां नर्मदा के प्राकृतिक अदभुत सौंदर्य में चार चांद लगा रहे थे. मॉं नर्मदा के दूसरे छोर पर गुरूद्वारे पर की गई रंगीन रोशनी भी मॉं नर्मदा के सौन्‍दर्य को बढ़ा रही थी.

दीपोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित पूज्यनीय संतों द्वारा शंखनाद के बाद वैदिक रीति रिवाजों और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के मध्य मां नर्मदा की पूजा अर्चना की गई. इस दौरान शंखों, घंटों एवं अन्य वैदिक यंत्रों का वादन भी किया गया. जिससे उत्पन्न ध्वनि माँ नर्मदा के पवित्र तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में सकारात्मकता का संचार कर रही थी.

अयोध्या में बना वर्ड रिकार्ड

दिवाली से एक दिन पहले अयोध्या में भी दीपोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया. रविवार (19 अक्टूबर) को इसके 9वें संस्करण का आयोजन हुआ. इस बीच दिये जलाने का रिकॉर्ड भी कायम हुआ है. राम की पैड़ी से लेकर सरयू तट के किनारे 26 लाख दीपों को रोशन किया गया है. वहीं लेजर लाइट के शो से पूरे इलाकों को जगमग किया गया है.  इस दीपोत्सव में सबसे ज्यादा दीये जलाने का रिकॉर्ड भी बना है. जिसमें 26,17,215 दीप जलाए गए हैं. दूसरी ओर 2128 अर्चकों ने मां सरयू की एक साथ आरती उतारी है. इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम वहां मौजूद रही. सीएम योगी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र भी दिया गया है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:AyodhyaDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatejabalpurJansamparkMPJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article 2025 बिहार चुनाव: 121 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में 1250 से अधिक नामांकन दाखिल!
Next Article समोसे के लिए वेंडर ने यात्री की कॉलर पकड़कर कलाई से घड़ी उतरवाई!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?