भारत ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है. यशस्वी जायसवाल ने करियर का पहला शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी फिफ्टी लगाई.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
India vs South Africa 3rd ODI Highlights: रोको की जोड़ी एक बार फिर कहर बरपाया है और भारत ने तीसरे वनडे के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने फिफ्टी रनों की पारी खेली. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम 270 रनों पर ही सिमट गई थी. अफ्रीकी टीम पर कुलदीप यादव ने रन बनाने से रोका. टीम इंडिया यह मैच 61 गेंद रहते 9 विकेट से मैच जीत लिया.
इंडिया की ओपनर जोड़ी ने किया कमाल
दक्षिण अफ्रीकी टीम द्वारा बनाए गए 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. सीरीज के पिछले 2 मैचों में जायसवाल सिर्फ 40 रन बना पाए थे. दबाव में रहकर उन्होंने 75 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए. उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 155 रन की सलामी साझेदारी की. जायसवाल इस मैच में 121 गेंद में 116 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए. जायसवाल अब ऐसे छठे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है.
ROKO ने बरपाया कहर
रोहित शर्मा ने रांची में 57 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद दूसरे वनडे में जल्दी आउट हो गए, लेकिन तीसरे वनडे में उन्होंने 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे. दूसरी ओर विराट कोहली ने मैदान में आते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए. विराट 45 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तेजतर्रार पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. जायसवाल और कोहली ने 84 गेंदों में 116 रनों की पार्टनरशिप की.
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास
इससे पहले गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने इतिहास रचा था. कुलदीप ने मैच में 4 विकेट लिए. वो अब ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने 11 बार 4-विकेट हॉल ही में लिया है. वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट चटकाए हैं.
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से भी शतक लगा
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 270 रन बनाए थे, क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में शतक जड़ा था. इसके बाद अफ्रीकी टीम के सदस्य संघर्ष करते नजर आए. इस मैच में यशस्वी को प्लेयर ऑफ द मैच और विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया. सीरीज के 3 मैचों में उन्होंने कुल 302 रन बनाए.
रोहित के 20 हजार रन पूरे
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया है.

