By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की नहीं होगी शादी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की नहीं होगी शादी
Sport

स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की नहीं होगी शादी

DB News
Last updated: 07/12/2025 11:36 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

स्मृति ने लिखा- इस मामले को खत्म कर दिया जाए और आप सभी से भी यही अनुरोध है कि इस विषय को आगे न बढ़ाएं.  

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
स्मृति ने लिखा- इस मामले को खत्म कर दिया जाए और आप सभी से भी यही अनुरोध है कि इस विषय को आगे न बढ़ाएं.  अफवाह को हवा मिल गईस्मृति ने खुद दी जानकारीपलाश बोले- जो सबसे पवित्र था, उस पर ऐसी बातें होना दुखदप्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे पलाशस्मृति के भाई ने बताया था- शादी पोस्टपोन है2019 में हुई थी पलाश-स्मृति की मुलाकात

Source : SOCIAL MEDIA

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Cancelled: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी. लेकिन स्मृति के पिता की अचानक तबियत खराब हो गई और शादी की तारीख अनिश्चित कालीन के लिए टाल दी गई. लेकिन अब खबर यह आ रही है कि इन दोनों की शादी कैंसिल हो गई है. स्मृति और पलाश ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी भी दे दी है.

संगीत से लेकर हल्दी के कार्यक्रम हो चुके थे. बारात की तैयारियां चल रही थीं. ऐसे में 23 नवंबर की सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई थी.

अफवाह को हवा मिल गई

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं. दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया है और उनका नाम वेडिंग कोरियोग्राफर से जोड़ा गया. इसी बीच, स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दी थीं.

स्मृति ने खुद दी जानकारी

स्मृति ने पोस्ट में लिखा- पिछले कुछ हफ्तों से मेरी निजी जिंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, इसलिए मुझे लगा कि इस समय मुझे खुद इस बारे में बात कर देनी चाहिए. मैं बहुत निजी स्वभाव की इंसान हूं और अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहती हूं, लेकिन यह साफ करना जरूरी है कि शादी अब कैंसिल हो गई है.

मैं चाहती हूं कि यहीं इस मामले को खत्म कर दिया जाए और आप सभी से भी यही अनुरोध है कि इस विषय को आगे न बढ़ाएं. कृपया इस समय दोनों परिवारों की निजी जिंदगी का सम्मान करें और हमें थोड़ा समय दें, ताकि हम अपनी भावनाओं को संभाल सकें और आगे बढ़ सकें.

पलाश बोले- जो सबसे पवित्र था, उस पर ऐसी बातें होना दुखद

पलाश ने इंस्टा स्टोरी में लिखा- मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपनी निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है. मेरे लिए यह बहुत मुश्किल स्थिति रही है, खासकर तब जब लोग बिना किसी आधार के फैल रही अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं. जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र थी, उसी पर ऐसी बातें होना बेहद दुखद है. यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, और मैं इसे अपनी मान्यताओं पर टिके रहते हुए शांत और सम्मानजनक तरीके से संभालूंगा.

मैं सच में उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में यह सीखें कि किसी के बारे में बिना सत्यापित खबरों और अनजान सोर्स वाली गॉसिप पर भरोसा करके तुरंत फैसला न करें. हमारे शब्द कभी-कभी ऐसे घाव दे सकते हैं जिनकी गहराई हम समझ भी नहीं पाते.

मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठी और बदनाम करने वाली बातें फैला रहे हैं. इस कठिन समय में जिन्होंने मेरे साथ खड़े होकर मेरा साथ दिया, उनके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं.

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे पलाश

वहीं पलाश 1 दिसंबर को संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे. वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में बाकी भक्तों की तरह ही पलाश भी मास्क लगाए दिखे. उन्होंने एकांत वार्तालाप के दौरान ‘राधा-राधा’ नाम जप किया.

सोमवार को स्मृति के साथ शादी टलने के बाद, पलाश मुछाल दूसरी बार खुले तौर पर नजर आए. इससे पहले उन्हें एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया था.

स्मृति के भाई ने बताया था- शादी पोस्टपोन है

हाल ही में पलाश और स्मृति की शादी की नई डेट को लेकर हाल ही में दावा किया जा रहा था कि दोनों 7 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस शादी में केवल दोनों के परिवार वाले ही शामिल होंगे, लेकिन स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इस दावे को पूरी तरह नकार दिया. उन्होंने कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल शादी पोस्टपोन है.”

2019 में हुई थी पलाश-स्मृति की मुलाकात

स्मृति और पलाश की मुलाकात साल 2019 में हुई थी. दोनों मुंबई में एक दोस्त के जरिए मिले थे. फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई. दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को चुपचाप आगे बढ़ाया. करीब 5 साल बाद यानी 2024 में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में फैंस को बताया.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateMP NEWSPalash MuchhalSmriti MandhanaSmriti Mandhana Wedding
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में मौत के आगोश में समा गए 25 लोग, इन मौतों का गुनहगार लापता
Next Article ‘वंदे मातरम्…’ को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, इतिहास को दोहराया!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?