ब्रिस्टल में भारत ने 1999 से कभी हार नहीं मिली. श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई, लेकिन उनके कैप्टेंसी करियर की शुरूआत सबसे खराब रही.
Source : MEDIA
Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
IND VS ENG: ब्रिस्टल मैदान में इंग्लैंड ने चौथे टी20 में 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली. इसी के साथ 9 जुलाई 2026 को भारत का वह रिकार्ड भी टूट गया, जो 27 साल पहले से चला आ रहा है. दरअसल इंग्लैंड चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. यहां बतादें कि भारत ब्रिस्टल में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 23 मई 1999 को खेला था. तब भारतीय टीम ने केन्या को 94 रन से हराया था. इसके बाद 2002 में श्रीलंका के खिलाफ 63 रन की जीत मिली. 2007 में इंग्लैंड को 9 रन से हराया. 2014 का वनडे मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका. फिर 2018 में भारत ने इंग्लैंड को टी20 मैच में 7 विकेट से हराया.
लगातार 5 टी-20 मैच हारने वाली टीम बनी इंडिया
भारतीय टीम लगातार 5 टी20 मुकाबला हारने वाली टीम बन चुकी है. इस मैच से पहले आयरलैंड के खिलाफ टीम ने दोनों टी20 मुकाबले में शिकस्ता खाई. उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला रद्द हुआ, लेकिन फिर तीनों टी20 मुकाबलों में भारतीय टीम को मुंह की खानी पड़ी. लगातार टीम इंडिया 5 मैच हार चुकी है. यह सभी मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया हारी है.
इन पांच मुकाबलों में भारत ने चार जीत दर्ज की थी और एक मैच बेनतीजा रहा था. ब्रिस्टल में भारत का रिकॉर्ड शानदार माना जाता था लेकिन 2026 में यह सिलसिला खत्म हो गया और टीम को पहली बार इस मैदान पर हार मिली.
कप्तानी पारी गई बेकार
चौथे टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. हालांकि अय्यर ने शानदार 80 रन बनाकर पारी को संभाला. उनकी पारी की बदौलत भारत 20 ओवर में 7 विकेट खोने के बाद 158 रन बना लिए थे.
इंग्लैंड को मिली एकतरफा जीत
टी-20 मुकाबले में 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान हैरी ब्रूक ने 78 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने चौथा टी20 मुकाबला भी अपने नाम किया और सीरीज पर कब्जा जमा लिया. वहीं भारत का 27 साल पुराना अजेय रिकॉर्ड भी खत्म हो गया.
कप्तानी करियर की शुरूआत में ही लगा ‘झटका’
भारतीय टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के करियर की शुरूआत में ही ‘झटका’ लगा है. इससे पहले सुर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर जब श्रेयस अय्यर को नई टीम का गठन किया गया था और श्रेयस को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था तो किसी ने नहीं सोचा था कि भारतीय टीम बुरे दिनों से गुजरेगी. अय्यर लगातार पांच टी20 मैच हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले किसी भी भारतीय कप्तान को इतने मुकाबला हारने का तमगा नहीं लगा है.
टी20 टीम के श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान हैं
भारतीय टी20 टीम के श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान हैं. अय्यर से पहले महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टेंसी में टीम इंडिया लगातार चार टी20 मुकाबले हारी थी. माही की कप्तानी में ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड साल 2009 और 2014-15 में देखने को मिला. भारतीय टीम को लगातार पांच टी20 मैच हराने वाले अय्यर पहले कप्तान बन गए हैं.
पहले पायदान पर पहुंचे अय्यर
अभी तक टी-20 मैच सबसे ज्यादा हारने वालों की लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर थे. कोहली को 5 टी20 मैच हारने के लिए 12 मैच लगे. वहीं, धोनी को 5 मुकाबले हारने के लिए 15 मैच और सूर्यकुमार यादव को 5 मैच हारने के लिए 31 मुकाबले लगे. अब श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में विराट को पछाड़ते हुए पहले पायदान पर पहुंच गए हैं. अय्यर बतौर कप्तान 5 मैच हारने के लिए सिर्फ 6 मुकाबले लगे हैं.
भारत को हराने का मजा ही कुछ और है- ब्रूक
बतौर कप्तान सीरीज जीतने और प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद ब्रूक ने कहा, ‘हां, आज रात बहुत मजा आया. इंडिया को हराना हमेशा अच्छा होता है, वे कई सालों से एक बहुत मज़बूत टीम रहे हैं और एक गेम बाकी रहते उन्हें 3-0 से हराना, हम बहुत खुश हैं.’ पिछले तीन मैचों में टीम की सबसे बड़ी ताकत क्या रही? इस सवाल पर ब्रूक ने कहा, ‘सच में, दोनों. दो बातें तो पक्की हैं, एक तो जिस तरह से हमने सरफेस के हिसाब से खुद को ढाला है और उस सरफेस से निपटने के लिए अलग-अलग स्किल्स का इस्तेमाल किया है और फिर कोच से प्लेयर्स और प्लेयर्स से कोच तक का कम्युनिकेशन बहुत बढ़िया रहा है और, हां, ये दो बातें हैं जो सच में सबसे अलग हैं.’
ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की लिस्ट
6-श्रेयस अय्यर
12-विराट कोहली
15-महेंद्र सिंह धोनी
16-हार्दिक पंड्या
31-रोहित शर्मा
31-सूर्यकुमार यादव
वैभव फिर फ्लॉप रहे
वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप साबित हुए. वे तीसरे ओवर में ही जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कैच आउट हुए. ओवर की चौथी गेंद जोफ्रा ने ऑफ-स्टंप से बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ डाली. वैभव ने पुल करने का प्रयास किया. गेंद बल्ले के टॉप एज से लगकर हवा में खड़ी हो गई. मिड-ऑन पर खड़े सैम करन ने आसान कैच पकड़ लिया.
अक्षर आखिरी गेंद पर रनआउट हुए
अक्षर पटेल पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुए। आर्चर ने स्लोअर गेंद डाली. श्रेयस फ्लिक करने से चूके और गेंद थाई-पैड से लगकर पिच पर ही रुक गई. नॉन-स्ट्राइक पर खड़े अक्षर सिंगल के लिए दौड़े. इस दौरान आर्चर ने फुटबॉल की तरह गेंद को किक मारी. गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी. रिप्ले में दिखा कि अक्षर का बल्ला क्रीज से रह गया.

