ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर से हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, आखिर किस बात को लेकर बीच मैच में होने लगी चर्चा?
Source : MEDIA
Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Ind Vs Eng: लॉर्ड्स के मैदान पर 39 वर्ष और 80 दिन की उम्र में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे शतक जड़ा और वनडे क्रिकेट से संन्यास का दावा करने वालों की बोलती बंद कर दी. इसी के साथ भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया. व्हाइट-बॉल क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में सुमार रोहित ने रविवार 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के तीसरे वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की.
सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा
रोहित शर्मा ने सचित तेंदुलकर वह रिकार्ड तोड़ दिया, जिसमें लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज़ बल्लेबाज़ माना जा रहा था. रोहित 39 साल और 80 दिन की उम्र में इस मशहूर मैदान पर सभी फ़ॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय बनकर उभरे हैं. इसी के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
कोच गंभीर के साथ बातचीत करते नजर आए रोहित
मैच के दौरान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के बीच बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि दोनों क्या बात कर रहे हैं इसको लेकर कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन वीडियो देख कर ये तो साफ तौर पर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच गहरी चर्चा चल रही है.
विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का बनया रिकार्ड
वनडे क्रिकेट के इतिहास में रोहित शर्मा ने एक और रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. अब वे किसी एक देश में विदेशी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है. उन्होंने इंग्लैंड में आठ शतक लगाए हैं. इंग्लैंड में कुल मिलाकर सबसे ज़्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में उनसे आगे या उनके बराबर सिर्फ़ इंग्लैंड के जो रूट (10) और मार्कस ट्रेस्कोथिक (8) ही हैं. यह पारी इसलिए भी बहुत अहम थी क्योंकि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 387/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके बाद भारत के सामने एक मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने की चुनौती थी.
डकेट के शतक और जैकब के अर्धशतक से इंग्लैंड हुआ मजबूत
इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने शानदार 141 रन बनाए और जैकब बेथेल (91 रन ) की अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों के बीच 192 रनों की ओपनिंग में रिकॉर्ड साझेदारी हुई. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने चोटिल मुख्य तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में भारत के अनुभवहीन तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण पर दबदबा बनाए रखा.
रोहित की यादगार पारियों में से लॉर्ड्स की पारी अहम
रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं. उनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक और 33 शतक हैं. इनमें से सात वर्ल्ड कप में आए हैं, फिर भी, लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया उनका 34वां वनडे शतक शायद उनका सबसे अहम शतक था. भारत के पूर्व कप्तान के लिए यह दबाव वाली स्थिति थी. जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह 2027 वर्ल्ड कप तक अपनी बेहतरीन फॉर्म बनाए रख पाएंगे.
हार टालने के लिए काफी नहीं थी
इंग्लैंड के खिलाफ़ तीसरे वनडे में 27 रन की हार को टालने के लिए यह काफी नहीं थी और रविवार को भारत यह सीरीज़ 1-2 से हार गया. रोहित के शानदार 138, शुभमन गिल के 77 और विराट कोहली के 74 रनों के बावजूद, भारत 388 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 360 रन ही बना सका. जोस बटलर की 13 गेंदों में 41 रनों की पारी निर्णायक साबित हुई, क्योंकि इंग्लैंड ने अपने आखिरी पांच ओवरों में 82 रन बनाए.
‘स्टैंडिंग ओवेशन’ का नहीं दिया कोई खास जवाब
संन्यास की अटकलों के बीच 39 वर्षीय पूर्व कप्तान पर तीसरे और अंतिम मैच से पहले भारी दबाव था. रोहित लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर दो मकसद लेकर उतरे थे. भारत के लिए सीरीज़ जीतना और अपनी उस साख को बचाना, जिस पर दाग लगाया जा रहा है. उन्होंने अपना 34वां वनडे शतक पूरा करने के बाद बल्ला नहीं उठाया. यह लॉर्ड्स में किसी भारतीय बल्लेबाज़ का पहला शतक था. 110 गेंदों की पारी के बाद ‘मेंबर्स बालकनी’ से मिले ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ का भी उन्होंने कोई खास जवाब नहीं दिया.
रोहित शर्मा को लेकर शुभमन गिल ने क्या कहा?
मैच के बाद, भारत के कप्तान शुभमन गिल से रोहित के भविष्य को लेकर मीडिया में चल रही खबरों के बारे में पूछा गया. गिल ने जवाब दिया: “उन्होंने (रोहित ने) हमें ऐसा कुछ नहीं बताया है कि यह उनका आखिरी मैच है. यह सब सिर्फ़ मीडिया में ही चल रहा है.” गिल ने आगे कहा, ”उन्होंने पिछले कुछ सालों में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और आज रोहित भाई ने जिस तरह से बैटिंग की, खासकर 140 रन बनाए, उससे मैं बहुत खुश हूँ. मुझे लगता है कि आखिर में विकेट थोड़ा धीमा हो गया था. उन रनों को बनाना आसान नहीं था. लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, उसे देखना वाकई बहुत शानदार था.”
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के हाथों तीसरे वनडे में 27 रन से मिली हार के बाद श्रृंखला गंवाने का ठीकरा डैथ ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे गेंदबाजों पर फोड़ा.
मैच के निर्णायक मोड़ के बारे में पूछने पर गिल ने कहा कि इंग्लैंड की पारी के आखिरी ओवरों में काफी रन बने. उन्होंने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम 45वें ओवर तक मैच में थे लेकिन आखिरी तीन ओवरों में काफी रन दे दिये और वहीं मैच हमारे हाथ से निकल गया.’’
सीरीज जीतने से चूका भारत
लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने 27 रनों से बाजी मारी. मेजबान इंग्लैंड ने 387 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में टीम इंडिया इतिहास रचने से चूक गई, और निर्धारित ओवरों में 360 रन ही बना सकी. 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय टीम इंडिया इंग्लैंड से भी आगे चल रही थी. ऐसा लग रहा था कि भारतीय क्रिकेट का इतिहास आज बदल जाएगा, लेकिन अंतिम ओवरों में बाजी इंग्लैंड ने मार ली. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

